समय रहते पीएम मोदी ने किया इशारा, बच गई कई लोगों की जान
जामनगर। गुजरात में वॉटर प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक अलर्ट ने कुछ कैमरामैन और फोटोग्रॉफर्स की जान बचाई। इस बात की जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने दी।

उन्होंने बताया कि जब पीएम मोदी जब बांध का उद्घाटन करने के लिए बटन दबाने जा रहे थे तभी उन्होंने देखा कि बांध के नीचे कुछ कैमरामैन और फोटोग्राफर्स खड़े हैं जो बांध खुलने के बाद पानी के हल्के बहाव में भी बह सकते थे।
पीएम ने किया इशारा
फोटो क्लिक करने में व्यस्त फोटोग्राफर्स को पीएम मोदी ताली बजाकर इशारा किया और उन्हें अलर्ट किया। ऐसे में वो सभी समय रहते बाहर निकल आए।
पटेल ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने उन्हें अलर्ट न किया होता, तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इसके प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के जामनगर में आजी बांध पर सौनी (SAUNI) प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया।












Click it and Unblock the Notifications