26 जनवरी से ठीक पहले दिल्ली में जारी बड़ा अलर्ट, आतंकियों के घुसने की आशंका

नई दिल्ली। देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली के आस-पास के इलाकों में कुछ आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि 5-6 आतंकी घुस सकते हैं, लिहाजा गणतंत्र दिवस से पहले बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ आतंकी दो महीने पहले ही दिल्ली में घुस चुके हैं, लेकिन अभी उनकी मौजूदा स्थिति का पता नहीं चल सका है।

alert

इनपुट के अनुसार ये आतंकी लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के हैं जो दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। इन आतंकियों के पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये आतंकी फिदायीन हमले की तैयारी नहीं कर रहे हो। दिल्ली में तमाम इलाके जहां भीड़भाड़ होती है वहा खास एहतियात बरती जा रही है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट पर अतिरिक्त मुस्तैदी बरती जा रही है।

अलर्ट में कहा गया है कि दिल्ली के मॉल, मंदिर, मल्टिप्लेक्स आदी में भी सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाए। दिल्ली पुलिस ने 15 जिलों के डीसीपी और तमाम आला अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि वह अपने इळाकों में देर रात तक गश्त को बढ़ा दे। रात में बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध लोगों की जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+