थोड़ी भी पी है तो शराब नुकसान कर सकती है बहुत ज्यादा, रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा
नई दिल्ली। शराब पीना आज के दौर में काफी हद तक शौक बन चुका है। लेकिन ये शौक कब जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा, इसका अंदाजा एक रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद लगाया जा सकता है। लगभग 195 देशों में शराब और उसके सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर एक रिपोर्ट बनाई गई तो हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 15-49 साल के बीच मरने वाले हर 10 में से एक की मौत के पीछे कारण शराब का सेवन रहा है।
ये भी पढ़ें: Fodder scam: लालू यादव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा

हर साल करीब 28 लाख लोग मरते हैं
जानकर हैरानी होगी लेकिन साल 1990 से लेकर 2016 के बीच लगभग 195 देशों में इसपर रिसर्च किया गया और पाया गया है कि दुनियाभर में, हर साल करीब 28 लाख लोग शराब की लत के कारण अपनी जान गंवाते हैं। शराब के सेवन का कोई सुरक्षित पैमाना नहीं है और सेहतमंद रहने के लिए एल्कोहल छोड़ना ही एक मात्र तरीका है। हालिया रिसर्च में इसी बात का जिक्र किया गया है। यह रिपोर्ट जर्नल 'द लैंसेट' में प्रकाशित की गई है।

'खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ता है'
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन के शोधकर्ता डॉक्टर मैक्स ग्रीसवोल्ड बताते हैं कि दुनियाभर में लोगों की सेहत पर एल्कोहल के सेवन का व्यापक प्रभाव देखा गया है। वो बताते हैं कि इस कारण कई खतरनाक बीमारियां जैसे कैंसर, डायबिटीज, ट्यूबरकुलोसिस होने का खतरा 0.5 फीसदी तक बढ़ जाता है। दिन में दो ड्रिंक्स लेने वालों के लिए यह खतरा 7 फीसदी तक और दिन में 5 ड्रिंक्स लेने वालों के लिए 37 फीसदी तक बढ़ जाता है।

भारत, चीन और रूस में ज्यादा मौतें
स्टडी में पाया गया है कि हर साल 2 फीसदी महिलाएं और 6.8 फीसदी पुरुषों की मौत एल्कोहल के कारण हुई है। वहीं इस प्रकार की मौतों के मामले में भारत, चीन और रूस अन्य देशों से आगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में हर तीन में से एक शख्स शराब का सेवन करता है। बताया जाता है कि शराब का सेवन और उससे होने वाली बड़े पैमाने पर मौतें, दुनियाभर के देशों के लिए एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसलिए सेहत को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है जिससे शराब का सेवन करने वालों में कमी आए।
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में TMC को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव नतीजों पर लगी रोक हटाई












Click it and Unblock the Notifications