Fodder scam: लालू यादव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने 30 अगस्त तक सरेंडर करने को कहा
रांची। चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए गए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी प्रोविजनल जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। लालू यादव ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए तीन महीने के लिए जमानत की अवधि बढ़ाने को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। साथ ही कोर्ट ने उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए कहा है। कोर्ट की ओर से कहा गया कि अगर लालू प्रसाद यादव बीमार हैं तो वो अस्पताल में ही रहें, घर पर नहीं।

लालू यादव को 30 अगस्त तक करना होगा सरेंडर
पूरे मामले पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि अब उनका इलाज रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में होगा। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से लाया जाएगा जहां वर्तमान में उन्हें भर्ती कराया गया है।

रांची के रिम्स अस्पताल में चलेगा इलाज
बता दें कि लालू प्रसाद यादव काफी समय से बीमार हैं। उनका इलाज मुंबई के एशियन हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में चल रहा है। हालांकि अब उन्हें वापस रांची के रिम्स अस्पताल में लाया जाएगा। स्वास्थ्य कारणों के चलते लालू यादव की ओर से तीन महीने के लिए प्रोविजनल जमानत की अवधि बढ़ाने की अपील रांची हाईकोर्ट में की गई थी, हालांकि कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।

मुंबई के एशियन हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में चल रहा था इलाज
कोर्ट ने आरजेडी प्रमुख को 30 अगस्त तक सरेंडर करने के लिए भी कहा है। इससे पहले लालू यादव को 11 मई को झारखंड हाईकोर्ट से स्वास्थ्य के आधार पर छह हफ्ते की पैरोल मिली थी। 19 जून को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications