अलाया फर्नीचरवाला को बेस्ट डेब्यू आर्टिस्ट अवॉर्ड मिला तो गुस्साए यूजर्स ने ट्रोल करते हुए पूछा- कितने में
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला को बेस्ट डेब्यू आर्टिस्ट फीमेल का अवॉर्ड मिला है। अलाया फर्नीचरवाला ने सैफ अली खान और तब्बू की फिल्म जवानी जानेमन में बेटी की भूमिका निभाई है। अलाया ने अवॉर्ड मिलने की इस खुशी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लेकिन पहली ही फिल्म के लिए अवार्ड मिलने पर अलाया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

अलाया ने अवार्ड की फोटो शेयर कर लिखी ये बात
एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी अलाया ने ट्रॉफी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा "वो मेरी है बेस्ट डेब्यू फीमेल। मैं इसे हासिल करने के बाद मैं एक कान से दूसरे कान तक मुस्करा रही हूं। बहुत-बहुत शुक्रिया, शुक्रिया। आपके इतने प्यार के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आगे एक्ट्रेस ने लिखा मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं और कड़ी मेहनत करूंगी और हर दिन और बेस्ट करूंगी और आप सबको और गर्व महसूस कराऊंगी। मेरे ऊपर भरोसा दिखाने के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद"।

अलाया फर्नीचरवाला से गुस्साए यूजर्स ने पूछा कितने में खरीदा
अलाया फर्नीचरवाला ने पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने तो ये खुशी अपने प्रसंशकों के संग बांटने के लिए शेयर की थी लेकिन उनको इस खुशी को शेयर करना मंहगा पड़ गया है। यूजर्स सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने लिखा सबसे फेक अवॉर्ड सबसे फेक कलाकारों के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा हिना खान हैक्स के जरिए डेब्यू करने के लिए ज्यादा दमदार दावेदार थी। वहीं एक यूजर ने पूछा कि कितने में खरीदा?

यूजर्स बोले लानत है ऐसे अवार्ड पर
एक यूजर ने लिखा ऐसे ही स्टार किड्स को अवार्ड मिलता है। लानत है ऐसे अवार्ड पर। एक यूजर ने लिखा, "श्रीमती ऐसी फिल्म इंडस्ट्री को देखकर किसी को भी अवॉर्ड दे दो! पैसे से खरीद लो! क्योंकि नाम ही तो चलाता है सब कुछ। एक ने लिखा पिछले साल आन्या और इस साल एक और नेपो यार बस ऐसे ही चलेगा। एक ने लिखा फेक स्टार्स। एक यूजर ने लिखा कमला पसं पान बहार मसाला अवार्ड। ये यूजर ने ये तक लिख दिया मुझे शक है लोगों ने ये फिल्म देखी भी होगी।
अभिनेत्री ने शेयर की बिकिनी फोटो, बोलीं- काश! बता सकती इसके लिए क्या कुछ सहना पड़ा













Click it and Unblock the Notifications