बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली में पकड़ा गया अल कायदा का आतंकी
बुधवार को ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर किया था। ये आतंकी जाकिर मूसा के गुट के बताए गए थे, जो खुद अल-कायदा से जुड़ा हुआ है।
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए खूंखार आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आतंकी नेपाल भागने की फिराक में था, तभी दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा। इस आतंकी के बारे में पुलिस को खुफिया विभाग से जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक स्पेशल टीम को अल-कायदा के इस आतंकी को पकड़ने के लिए लगा दिया गया।

इससे पहले बुधवार को ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर किया था। ये आतंकी जाकिर मूसा के गुट के बताए गए थे, जो खुद अल-कायदा से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications