दिल्ली के विकास मार्ग से गिरफ्तार किया गया अलकायदा का आतंकी
AlQaeda,terrorism,terrorist
नई दिल्ली। दिल्ली में अलकायदा के एक कथित ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शॉमम हक के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि उसे कल रात विकास मार्ग से गिरफ्तार गया था। वर्तमान में उससे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि उसके पास जानकारी है। वो एक मॉड्यूल का हिस्सा था और शहर की रेकी कर रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या दिल्ली में मॉड्यूल के अधिक सदस्य मौजूद हैं या नहीं।
सूत्रों ने यह भी कहा कि हक दिल्ली में हमले की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि हाल ही में सऊदी अरब से अल-क़ायदा के एक कथित ऑपरेटर जीशन अली को डिपोर्ट कराया गया था।
उस पर आतंकियों को फंडिंग कराने का आरोप है। DCP स्पेशल सेल ने कहा कि 4 कारतूस, लैपटॉप, फोन, टैको, बांग्लादेश के सिम कार्ड जब्त किया गया। वो ब्रिटिश नागरिक हैं जो बांग्लादेश में लोगों को भर्ती करने आया था। उन्होंने कहा कि 2013 के बाद से अल-कायदा से जुड़ा हुआ था, वो दक्षिण अफ्रीका और सीरिया में रहा था। बांग्लादेश और म्यांमार में वो लोगों को भर्ती करना और भेजना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications