मालदीव में जब मछली पर बैठे स्टंट मैन अक्षय कुमार, वीडियो में देखे फिर क्या हुआ उनके साथ
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने स्टंट के लिए जाने जाते है। अपनी फिल्मों में अक्षय कुमार खुद सारे स्टंट सीन करते है लेकिन अपनी बेटी के साथ छुट्टियों में मस्ती करते हुए एक्टर अक्षय कुमार ने ऐसा स्टंट किया कि जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग खूब हंस रहे हैं।

मालदीव में जब मछली पर बैठे स्टंट मैन अक्षय कुमार
बता दें इन दिनों अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने के लिए गए हैं। बॉलीवुड का ये जोड़ा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहता है। अक्षय कुमार ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अक्षय कुमार एक डॉलफिन पर बैठकर वॉटर पार्क की एक बड़ी सी स्लाइट पर स्लाइइड करते नजर आ रहे हैं।

देखे फिर क्या हुआ अक्षय कुमार के साथ
बच्चों की तरह अक्षय कुमार मछली पर बैठ तो गए लेकिन स्टंट मैन का अंत में जो हाल हुआ जिसको देखर उनके फैंस को मजा आ गया। अक्षय कुमार का ये वीडियो ट्विंकल खन्ना ने शूट किया है। अक्षय कुमार इस वीडियो में जब स्लाइड करते है तो बड़े ही क्यूट लग रहे हैं। मछली पर बैठकर जब अक्षय कुमार और अंत में तेजी से स्लाइट पर सरकते हुए पानी में औधे मुंह धड़ाम हो गए।
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखी ये बात
एक्टर अक्षय कुमार ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा "छुट्टी एंजॉय करने का आखिरी दिन। आप लोगों को क्या लगता है मुझे यह करने के लिए किसने कहा होगा? मैं उसकी फेवरेट फिश पर बैठकर स्लाइड कर रहा हूं, जिससे वह हंस सके।" अक्षय कुमार इस वीडियो में जब स्लाइड करते है तो बड़े ही क्यूट लग रहे हैं। मछली पर बैठकर जब अक्षय कुमार और अंत में तेजी से स्लाइट पर सरकते हुए पानी में औधे मुंह धड़ाम हो गए।












Click it and Unblock the Notifications