अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर दिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार के 5 जरूरी टिप्स
मुंबई, 5 जून। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो साझाा किया है। इस वीडियो के जरिए अक्षय कुमार लोगों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में शिक्षित कर रहे हैं। वीडियो फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की एक पहल का हिस्सा है।

अक्षय कुमार ने आज (5 जून) अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में शिक्षित करने के लिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में, अभिनेता ने पांच टिप्स शेयर की। जिन्हें लक्षण होने पर या कोविड -19 का निदान होने के बाद पालन करना चाहिए। वीडियो में अक्षय कुमार के साथ दो बच्चे भी हैं। यह फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के मीडिया जागरूकता अभियान - कोरोना को हराना है के तहत एक पहल है।
'हर घर ने थाना है, कोरोना को हराना है
वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "COVID उपयुक्त व्यवहार पर कुछ महत्वपूर्ण टिप्स साझा कर रहा हूं जो इस महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण के बाद भी जरूरी हैं। कृपया देखें और ध्यान दें।" अभिनेता ने वीडियो का अंत 'हर घर ने थाना है, कोरोना को हराना है' के नारे के साथ किया।
COVID-19 जागरूकता के लिए फिक्की ने शुरू किया है ये अभियान
फिक्की ने लोगों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार के बारे में शिक्षित करने के लिए अभियान - कोरोना को हराना है - शुरू किया है। यह अभियान परिवारों को कोविड-19 से बचाने के लिए लक्षित है। व्यापक अभियान विभिन्न भाषाओं में शुरू किया गया है, जिसमें लोकप्रिय लोग शामिल हैं। जिसमें हिंदी, मराठी और पंजाबी में अक्षय कुमार, तमिल में आर्य, तेलुगु में चिरंजीवी और कन्नड़ में पुनीत राजकुमार कर रहे हैं।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना कोरोना कहाल में चला रहे हैं ये अभियान
बता दें अक्षय कुमार और उनकी राइटर पत्नी ट्विंकल खन्ना कोविड -19 राहत कार्य में योगदान दे रही हैं। दान करने और कोविड -19 सहायता कॉल और उपलब्ध संसाधन संदेशों को बढ़ाने के अलावा, वे लोगों को इस परीक्षण के समय में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में भी शिक्षित कर रहे हैं। हाल ही में, कोविडे डोनेशन एकत्र करने के लिए अभियान शुरूआत की थी। हेल्प इंडिया ब्रीद के तहत 1 करोड़ रुपये इकट्ठा करके अपने लक्ष्य हासिल किया है। वर्क फ्रंट कई फिल्में हैं। वह अतरंगी रे, राम सेतु, रक्षा बंधन, पृथ्वीराज और बेल बॉटम जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications