क्यों अचानक बीच सड़क रॉड पर लटके अक्षय कुमार? पत्नी ट्विंकल ने शेयर की वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिटनेस के बारे में कौन नहीं जानता। वे अकसर कई ऐसे स्टंट करते हैं जिसे देखकर कोई भी चौंक जाए। हाल में भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया। दरअसल उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उनका एक स्टंट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय किसी अन्य देश की सड़क पर एक रॉड पर लटके दिख रहे हैं। ये किसी प्रकार का चैलेंज है जिसके बदले ईनाम में कुछ रकम दी जाएगी।

100 पाउंड कमाने को रॉड पर लटके अक्षय

100 पाउंड कमाने को रॉड पर लटके अक्षय

ट्विंकल ने अक्षय की जो वीडियो शेयर की है उसके कैप्शन में लिखा है कि- 'अक्षय लटके हुए हैं इसलिए नहीं क्योंकि फोर्ब्स की लिस्ट में उनका नाम का गया है बल्कि उन्हें 100 पाउंड कमाने हैं।' इस वीडियो को देखकर साफ हैं कि अक्षय ने ये चैलेंज पूरा भी किया होगा और ईनाम भी जीता होगा। मालूम हो रहा है कि ट्विंकल और अक्षय इन दिनों देश से कहीं बाहर हैं।

फोर्ब्स की लिस्ट में आया अक्षय का नाम

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने फोर्ब्स मैगजीन में विश्व के सबसे अधिक कमाई वाले सिलेब्रिटी की सूची में 33वीं स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अमेरिकी सिंगर टेलर स्विफ्ट हैं। जून 2018 से लेकर जून 2019 तकअक्षय ने 446 करोड़ रुपये की कमाई की है। अक्षय में विश्व के कई बड़े सिलेब्रिटी जैसे रिहाना, जैकी चैन, ब्रेडली कूपर और स्कारलेट जॉनसन को पीछे छोड़ दिया है।

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय

जल्द इस फिल्म में दिखेंगे अक्षय

अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ ऋतेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राना दग्गुबाती और चंकी पांडे हैं। इसके अलावा अक्षय को जल्दी ही राज मेहता की फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा जाएगा। ये एक कॉमेडी फिल्म होगी जो कि सेरोगेसी पर आधारित है। इसके अलावा उन्हें राघव लॉरेंस की लक्ष्मी बॉम्ब और रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में भी देखा जाएगा।

अक्षय निभाएंगे ट्रांस्जेंडर भूत का किरदार

अक्षय निभाएंगे ट्रांस्जेंडर भूत का किरदार

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय एक ऐसे शख्स के किरदार में दिखेंगे जिसपर एक ट्रांस्जेंडर भूत की आत्मा हावी हो जाती है। खबर है कि फिल्म में अमिताभ बच्चन भी भूत की भूमिका में दिखाई पड़ेंगे। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ होंगी।

यह भी पढ़ें- फोर्ब्स सूची: शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ अक्षय कुमार भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+