अक्षय कुमार ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार-बोले- राजनीति मेरा एजेंडा नहीं है

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने साफ किया कि वो लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी की तरफ से नहीं लड़ेंगे। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही थी कि वो भाजपा के टिकट पंजाब की वीवीआईपी सीट अमृतसर से चुनाव लड़ सकते हैं। साल 2014 में वित्त मंत्री अरुण जेटली को इस सीट से पंजाब के मोजूदा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मात दी थी।

'राजनीति मेरा एजेंडा नहीं'

'राजनीति मेरा एजेंडा नहीं'

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में जब अक्षय से पूछा गया कि क्या आपका राजनीति में आने का कोई प्लान है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति मेरा एजेंडा नहीं है। मुझे लगता है कि जो मैं अपनी फिल्मों के जरिए कर रहा हूं वो मैं राजनीति के जरिए कभी नहीं कर पाऊंगा। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म केसरी है। ये फिल्म 21 मार्च को र‍िलीज हो रही है। केसरी फिल्म की कहानी 1897 में सारागढ़ी की उस लड़ाई पर आधारित है जिसमें ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार अफगानी सैनिकों से युद्ध किया था।

पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को किया था टैग

पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को किया था टैग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 मार्च को ट्विटर पर भाजपा के लोकसभा चुनाव के लिए 'मैं भी चौकीदार' अभियान के तहत अक्षय कुमार को भी टैग किया था। इससे पहले पीएम मोदी ने अक्षय कुमार से ट्विटर के जरिए सिफारिश की थी कि वो लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान के लिए लोगों को जागरुक करें। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को कुछ देर बाद इस पर प्रतिक्रिया भी दी थी।

कई फिल्मी सितारों को बीजेपी दे सकती है टिकट

कई फिल्मी सितारों को बीजेपी दे सकती है टिकट

बंगला और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने हाल ही में बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से बतौर उम्मीदवार उतार सकती है। मौसमी चटर्जी बंगाल में काफी लोकप्रिय हैं और बीजेपी इसे देखते हुए पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में भेजने का फैसला कर सकती है। इसके अलावा गुरुदासपुर में विनोद खन्ना की पारपंरिक सीट से उनके बेटे अक्षय खन्ना को भी बीजेपी टिकट दे सकती है। अक्षय कुमार ने एयरलिफ्ट, टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन, गोल्ड जैसी फिल्मों में काम किया हो जो देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+