Video: साइकिल पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए अक्षय कुमार, सड़क पर ना दोहराने की दी हिदायत
नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार फिल्मों में भी अप ने अधिकांश स्टंट खुद ही करते हैं। फिटनेस और स्टंट के बादशाह अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो साइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल इन दिनों अक्षय कुमार जैसलमेर में फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बाद अक्षय साइकलिंग के लिए निकल पड़े। साइकिल चलाते-चलाते वो साथ ही साथ बॉक्सिंग की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। अक्षय ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में वो तेज रफ्तार से साइकिल चला रहे हैं और साथ ही साथ बॉक्सिंग भी कर रहे हैं।
उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ अपने फैंस को चेतावनी दी है कि वो इसे सड़क पर ना दोहराएं। इससे पहले भी उन्होंने नेक एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया था। आपको बता दें कि अक्षय हमेशा से अपने खान-पान और अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं।
Feeling free like you couldn't believe!! Working my #Core as I cycle No-handed on the deserted roads of Jaisalmer. Life is about Balance & Stability, as Functional as this may be, PLEASE don't try this on the Roads🙏🏼#FitIndia #RiseWithTheSun #Om pic.twitter.com/ccY3hlBk3j
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 3, 2018












Click it and Unblock the Notifications