अक्षय कुमार ने पोस्‍ट शेयर कर पूछा- जिसने भी अंडरटेकर को हराया वो हाथ ऊपर करे

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्‍टर अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वो जरूरतमंदों की मदद के लिए भी अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खासा एक्‍टिव हैं और समय-समय पर अपने इवेंट्स की जानकारियां शेयर करते हैं। अक्षय कुमार ने अब अपनी फिल्‍म खिलाडि़यों का खिलाड़ी के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्‍ट शेयर किया है। आपको बता दें कि इस फिल्‍म में अक्षय कुमार ने दिग्‍गज रेसलर अंडरटेकर से फाइट की थी। इसी के चलते ये फिल्‍म हिट भी हुई थी और चर्चा में आई थी। फिल्म में अक्षय के साथ रेखा और रवीना टंडन लीड रोल में थी।

फिल्‍म में नहीं थे असली में अंडरटेकर

फिल्‍म में नहीं थे असली में अंडरटेकर

फिल्‍म के 25 साल पूरा होने पर अक्षय कुमार ने उन पलों को याद किया है। इस याद में अक्षय कुमार ने दिलचस्‍प ट्विट भी किया है। फिल्‍म में दिखाया गया कि अक्षय कुमार फाइट में द अंडरटेकर को हरा देते है। ये बात कम लोगों को ही पता है कि फिल्म में द अंडरटेकर का किरदार ब्रायन ली ने निभाया था। उन्होंने लिखा, 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी को रिलीज हुए कल 25 साल पूरे हो जाएंगे, इस मौके पर एक मजेदार बात। सच यह है कि वह रेसलर ब्रायन ली थे जिन्होंने फिल्म में द अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी।

जिसने भी अंडरटेकर को हराया वो हाथ ऊपर करे

जिसने भी अंडरटेकर को हराया वो हाथ ऊपर करे

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'जिसने भी अंडरटेकर को हराया वो हाथ ऊपर करें'। इस पोस्ट में ब्रॉक लेसनर, ट्रिपल एच, रोमन रेंस के साथ-साथ अक्षय कुमार की भी फोटो लगी हुई है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि फिल्‍म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अंडरटेकर को अक्षय कुमार ने मात दी थी।

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म 'लक्ष्मी' में नजर आए थे। अब उनकी कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय की 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके बाद अक्षय कुमार की 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्में रिलीज होंगी। साथ ही अक्षय कुमार 'पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+