अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्‍म 'तड़प' का पोस्‍टर साझा कर लिखा इमोशनल मैसेज

मुंबई। सुनील शेट्टी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सुनील शेट्टी के हैंडसम बेटे अहान शेट्टी फिल्म 'तड़प' डेब्‍यू फिल्‍म से तारा सुतारिया के साथ बॉलीवुड में एंट्री की हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फिल्म का पहला पोस्टर सुनील शेट्टी के प्रिय मित्र और अभिनेता अक्षय कुमार ने अहान शेट्टी की तड़प का फर्स्‍ट लुक रिवील किया। अक्षय कुमार ने अपने खास दोस्‍त के बेटे के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म 'तड़प' का फ़र्स्ट लुक शेयर कर अक्षय ने लिखी ये पोस्‍ट

अहान शेट्टी की डेब्यू फ़िल्म 'तड़प' का फ़र्स्ट लुक शेयर कर अक्षय ने लिखी ये पोस्‍ट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मंगलवार को ट्विटर पर अहान शेट्टी की फिल्‍म तड़प का पोस्‍टर शेयर किया और अपने खास दोस्‍त सुनील शेट्टी और उनके बेटे के लिए बहुत प्‍यारा सा मैसेज लिखा। अक्षय कुमार ने तड़प का पोस्‍टर करते हुए लिखा, "आपके लिए बड़ा दिन अहान ... मुझे अब भी याद है आपके पिता सुनील शेट्टी की की पहली फिल्म बलवान का पोस्टर और आज मैं आपकी फिल्‍म का पोस्‍टर शेयर कर रहा हूं। साजिद नाडियाडवाला की तड़प का पोस्टर शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी हैं गहरे दोस्‍त

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी हैं गहरे दोस्‍त

मालूम हो कि नब्बे के दशक में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी हिट जोड़ी थी। पर्दे के अंदर ही नहीं बाहर की दुनिया में भी सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार गहरे दोस्‍त हैं। उन्‍होंने कई हिट फिल्‍मों में साथ किया जिनमें फिल्‍म वक़्त हमारा है, मोहरा, हम हैं बेमिसाल, धड़कन और हेराफेरी अन्‍य फ़िल्में शामिल हैं। प्रियदर्शन की हेराफेरी इनकी जबरदस्‍त हिट फिल्‍म थी।

लंबे इंतजार के बाद तड़प हो रही रिलीज

फिल्म के बारे में बात करे तो 'तडप' का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। 'तडप' 2018 तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही थी लेकिन COVID-19 महामारी के कारण इस फिल्‍म को कंप्‍लीट होने में काफी समय लग गया।

https://www.filmibeat.com/photos/sanya-malhotra-60352.html?src=hi-oiसान्या मल्होत्रा की वायरल हो रही HOT तस्वीरें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+