सुशांत सिंह राजपूत मामले में पहली बार बोले अक्षय कुमार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा- सत्य की हमेशा...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज एफआईआर सही थी। महाराष्ट्र राज्य ने आदेश को चुनौती देने से इनकार किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अब इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इस मामले में अब तक चुप रहने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर ट्वीट किया है और कहा है कि सत्य की हमेशा जीत हो।

अक्षय कुमार ने कहा- सत्य की जीत हो

अक्षय कुमार ने कहा- सत्य की जीत हो

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई को जांच का आदेश दिया है। सत्य की हमेशा जीत हो।' अपने ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग प्रेयर्स लिखा है। इस फैसले पर लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने कहा, 'मैं उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच के आदेश दिए। उम्मीद है कि अब इस मामले में सच्चाई सामने आएगी और वो नाम भी सामने आएंगे जिन्होंने इस मामले को भटकाने का प्रयास किया।' वहीं बीजेपी विधायक और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार नीरज सिंह बबलू ने कहा, 'हम परिवार की तरफ से उच्चतम न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं। अब उम्मीद है कि CBI जांच होगी तो निश्चित रूप से सुशांत को न्याय मिलेगा।'

Recommended Video

    Sushant Singh Case की CBI जांच, 10 बातों से समझें फैसले के मायने | Rhea Chakraborty | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत के फैमिली वकील क्या बोले?

    सुशांत के फैमिली वकील क्या बोले?

    सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'आज सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़े स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि मुंबई पुलिस ने जो जांच की थी उसका दायरा बहुत सीमित था। कोर्ट ने सबसे बड़ी बात ये कही है कि हम सीबीआई जांच को अपने कोर्ट का भी स्टैम्प दे रहे हैं और कोर्ट की तरफ से भी कह रहे हैं कि जांच सीबीआई से होनी चाहिए। कोर्ट ने ये भी कहा है कि कोई भी मामला जो सुशांत सिंह से जुड़ा है अगर उसमें कोई FIR दर्ज होती है तो वो जांच भी सीबीआई ही करेगी।'

    जेडीयू प्रवक्ता ने सीएम को कहा धन्यवाद

    जेडीयू प्रवक्ता ने सीएम को कहा धन्यवाद

    जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 'देश के जनमानस की आवाज पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहर लगाई है। मैं धन्यवाद देता हूं सीएम नीतीश कुमार को जिन्होंने सुशांत के पिता की गुहार सुन दस्तावेज केंद्र को भेजा। हम इस पर क्यों राजनीति करेंगे। महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने 2 महीने से कुछ नहीं किया सिर्फ टाल मटोल की।' मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का कहना है, 'हमें अब तक आदेश की कॉपी नहीं मिली है, एक बार हमें आदेश की कॉपी मिलेगी तो हम आदेश की जांच करके आगे की कार्रवाई पर फैसला लेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में अपने वकीलों को जल्दी से जल्दी आदेश की कॉपी भेजने को कहा है।'

    बिहार के डीजीपी ने क्या कहा?

    बिहार के डीजीपी ने क्या कहा?

    मामले में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं ये अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है। सर्वोच्च न्यायालय ने जो फैसला दिया है उससे 130 करोड़ जनता के दिल में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के लिए जो आस्था थी वो और ज्यादा दृढ़ हुई है।' उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत के बयानों कहा, 'किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के आरोप का जबाव देना मेरे लिए उचित नहीं है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने प्रमाणित कर दिया कि हम लोगों ने जो स्टैंड लिया वो सही था। कुछ लोगों को बेचैनी थी और छटपटाहट रही होगी कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए। नतीजा आएगा, निश्चित आएगा क्योंकि ये केवल एक आदमी की लड़ाई नहीं है, एक परिवार की लड़ाई नहीं है, गुप्तेश्वर पांडेय की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, ये हिंदुस्तान की 130 करोड़ जनता जो न्याय चाहती है उसकी लड़ाई है।'

    akshay kumar on sushant singh rajput

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+