अक्षय कुमार बोले- हमें मुगलों के बारे में जितना पढ़ाया, उतना अपने राजाओं के बारे में नहीं
नई दिल्ली, 1 जून: अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देश में बनी ये फिल्म इस शु्क्रवार (3 जून) रिलीज होगी, जिसमें मानुषी छिल्लर अक्षय की हीरोइन हैं। बुधवार को अक्षय कुमार ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में फिल्म और भारत के इतिहास को लेकर कई बातें की हैं। पृथ्वीराज को लेकर हुए सवाल पर कहा कि हमें मुगलों के बारे में काफी ज्यादा पढ़ाया गया लेकिन हमारे अपने राजाओं के बारे में कम बताया गया।

इतिहास में संतुलन नहीं: अक्षय
अक्षय कुमार ने एएनआई से बात करते हुए कहा, मैं शिक्षा मंत्री से अपील करना चाहूंगा कि इस मामले को देखें कि क्या हम इतिहास को संतुलित कर सकते हैं। हमें मुगलों के बारे में पता होना चाहिए लेकिन हमारे राजाओं के बारे में भी पता होना चाहिए, वे भी महान थे। अक्षय ने कहा कि दुर्भाग्य से हमारी इतिहास की पाठ्यपुस्तकों में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में केवल 2-3 पंक्तियाँ हैं लेकिन आक्रमणकारियों के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। हमारी संस्कृति और हमारे महाराजाओं के बारे में शायद ही कुछ उल्लेख किया गया है।
इतिहास में बहुत सारे अलग-अलग दृष्टिकोण हैं जो इसे और अधिक दिलचस्प बनाते हैं। हमने जो फिल्म बनाई है उसमें हमने इस बात का ध्यान रखा है कि लोकप्रिय विचार क्या हैं। मैंने ध्यान रखा है कि मैं इतिहास से कुछ असंगत न करूं।

पृथ्वीराज के बारे में निर्देशक ने बताया
अक्षय ने आगे कहा कि उनको चीजों की जब वो पैडमैन में काम कर रहे थे तो उस समय मेरी पत्नी ने मुझे सैनिटरी पैड के बारे में बताया।। सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में मुझे चंद्रप्रकाश द्विवेदी (फिल्म पृथ्वीराज के निर्देशक) ने बताया। जिंदगी में लोग मिलते रहते हैं जिनसे मुझे चीजें पता चलती हैं।
सिंगर केके की मौत पर अक्षय ने कहा, वे मेरे करियर का हिस्सा थे, वे मेरी फिल्मों का हिस्सा रहे। एयरलिफ्ट का एक बहुत बड़ा गाना उन्होंने गाया था। पिछली रात जो हुआ वो बहुत दुखद और चौंका देने वाला था।

पत्नी ट्विंकल पर बोले अक्षय
पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर हुए सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा, हम एक दूसरे से बहुत अलग हैं। अगर मैं उनसे कुछ पूछता हूं तो वे मुझे सुझाव देती हैं। अगर वे मुझसे पूछती हैं तो मैं उन्हें अपना सुझाव देता हूं। मैं उसके जीवन में हस्तक्षेप नहीं करता, ना वे मेरी ज़िंदगी में हस्तक्षेप करती हैं।

पीएम का इंटरव्यू लेने पर अक्षय
कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू किया था। इस पर अक्षय ने कहा, मुझे नहीं पता था कि पीएम का इंटरव्यू करने का अवसर मिलेगा। मैं पहले थोड़ा असहज महसूस कर रहा था पर जब मैंने उनसे बात शुरू की उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। पीएम को पता है कि खुदको कैसे लोगों के अनुसार ढालना है। अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम ने हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतने बड़े स्तर पर पहुंचाया है। हमारे देश के लिए चीजें बदल रही हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि हमें अपने आप को शांत रखना चाहिए। हमें हमारी जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत है। हमें भागमदौड़ी को थोड़ा कम करना चाहिए, कुछ सालों तक जब तक हम कोविड से बाहर ना आ जाएं।












Click it and Unblock the Notifications