नीतीश के एनडीए में जाने पर अखिलेश यादव ने सुनाया ये गाना
2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की तैयारियां चल रही थीं। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से महागठबंधन के गठन पर सवालिया निशान लग गए हैं।
लखनऊ। बिहार की राजनीति में आए भूचाल ने बड़े-बड़े सियासी पंडितों को चौंका दिया है। नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ते हुए लालू प्रसाद यादव से अलग होकर अपने पुराने गठबंधन एनडीए से नाता जोड़ लिया है। भाजपा के समर्थन से अब नीतीश गुरूवार को बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस पूरे घटनाक्रम पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है।
Recommended Video


अखिलेश यादव ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे, करना था इनकार, मगर इकरार तुम्ही से कर बैठे BIHAR TODAY'। जाहिर है कि अखिलेश यादव के निशाने पर नीतीश कुमार ही थे। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाने की तैयारियां चल रही थीं। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने से महागठबंधन के गठन पर सवालिया निशान लग गए हैं।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के गठबंधन की सरकार करीब 20 महीने तक चली। इस महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल थी। बुधवार शाम को तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर चले लंबे सियासी ड्रामे के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ दिया। नीतीश के महागठबंधन से अलग होते ही भाजपा ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर दिया। वहीं, आरजेडी ने इस मामले में नीतीश कुमार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications