अखिलेश यादव ने प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा- भाजपा ने उत्तर प्रदेश को 'हत्या प्रदेश' बना दिया

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने यूपी में अपराध की घटनाओं पर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि कब किसकी हत्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को डरा दिया है, हालात इतने बुरे कभी नहीं रहे।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को 'हत्या प्रदेश' बना दिया- अखिलेश

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को 'हत्या प्रदेश' बना दिया- अखिलेश

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि समाज विशेष के प्रति प्रशासन की उत्पीड़नकारी नीतियों के चलते कितने परिवार पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए हैं, कई निर्दोषों को मुठभेड़ के बहाने मार दिया गया, सरकार की उदासीनता और उत्पीड़न से परेशान कई लोग आत्महत्या को मजबूर हो गए हैं। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी भाजपा नेताओं के संरक्षण में हैं। अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तम प्रदेश तो छोड़िए, बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को 'हत्या प्रदेश' बना दिया।

'अपराध का भाजपाई संरक्षण बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा'

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के त्रिदंश का शिकार है। आज़ादी के बाद अर्थव्यवस्था के इस सबसे बुरे दौर में जब लोगों के हाथों में पैसा नहीं है, काम-कारोबार अपने निम्नतम स्तर पर है, ऐसे में भ्रष्टाचार और अपराध का भाजपाई संरक्षण एक बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है।

अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी साधा निशाना

इसके पहले, अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। अखिलेश यादव ने कहा था, 'नीति आयोग की रिपोर्ट में स्वास्थ्य के पैमाने पर यूपी का निम्नतम आना ये दर्शाता है कि भाजपा राज में किस प्रकार स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं उपेक्षित हुई हैं। राजनीति के नाम पर एम्बुलेंस सेवाएं भी सुचारु नहीं हैं। गोरखपुर देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति की राजधानी बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+