सोशल मीडिया पर मुझे दी जा रही गालियां, एफआईआर पर नहीं हो रही कार्रवाई: अखिलेश यादव

नई दिल्ली। यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश यादव न कहा कि जनता के दिलों में इतना भय कभी पैदा नहीं हुआ, जितना इस सरकार में हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार की योजना है। इसका नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे था, लेकिन भाजपा ने इसमें से समाजवादी शब्द हटा दिया। जो कभी गाजीपुर नहीं गए, वो आज एक्सप्रेसवे पर ज्ञान दे रहे हैं।

Akhilesh Yadav over abused on social media purvanchal expressway

अखिलेश यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके ऐसी गालियां दी जा रही हैं, जिन्हें वो बता नहीं सकते। यादव ने कहा कि इसको लेकर उन्होंने एफआईआर कराई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं अगर ऐसा ही मामला भाजपा नेता का होता को अब तक गाली देने वाला जेल में होता।

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार नया काम कुछ नहीं कर पा रही है सिर्फ समाजवादी सरकार के कामों के फीते काट रही है। उन्होंने कहा कि उन पुलों और रास्तों का भी आदित्यनाथ और मोदी फीता काट रहे हैं, जिनका उद्घाटन उनकी सरकार में हो चुका है। यादव ने कहा कि जनता को चुनाव का इंतजार है, चुनाव में जनता भाजपा को हरा देगी। उन्होंने कहा कि देश अब नया प्रधानमंत्री चाहता है।

बता दें कि शनिवार को नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्र प्रदेश पहुंच रहे हैं। यहां वे आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जहां इसे अपनी सरकार की उपलब्धि की तरह से पेश कर रही है, वहीं सपा इसे अपनी सरकार का काम कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+