हमारे कामों का उद्घाटन भाजपा सरकार की एकमात्र उपलब्धि: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों को सम्मानित किया। अखिलेश यादव ने लोहिया सभागार में अपने संबोधन में कहा कि नौजवानों में ही सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा होती है। जो अच्छा-बुरा दोनों रास्ता देख लेते हैं उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता।

Akhilesh yadav, samajwadi party, अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि हम समाजवादियों को बड़ा सपना देखना होगा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत से जुट जाना चाहिए। समाजवादी विकास मॉडल ही सफल है और समाजवादियों को 2019 का सपना साइकिल चलाकर ही साकार करना होगा।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह सफलता है कि उनके कार्यों का शिलान्यास प्रधानमंत्री कर रहे हैं। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास समाजवादी सरकार में हुआ, इसको बलिया तक जोड़ने की योजना थी लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने न केवल इसे गाजीपुर तक रोक दिया बल्कि सड़क की गुणवत्ता को भी कम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनता के साथ वादा खिलाफी किया है। अच्छे दिन और सबके खाते में 15 लाख के वादा के नाम पर जनता को गुमराह किया गया। भाजपा मुद्दे से ध्यान हटाना जानती है। इसलिए जनता को भाजपा से सावधान रहना चाहिए। क्योंकि भाजपाई झूठ भी बड़े आत्मविश्वास के साथ बोलते हैं।

Akhilesh yadav, samajwadi party, अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि केन्द्र सरकार के पांच बजट और प्रदेश सरकार की दो बजट के बाद भी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां शून्य है। समाजवादी सरकार में किए गये विकास कार्यों के उद्घाटन का उद्घाटन करना ही भाजपा सरकार की अब तक की एकमात्र उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन 1000 तो गरीब घरों में गैस सिलेण्डर भराने में दिक्कत नहीं होती। अभी तो गैस मंहगी होने से घरों में गैस से खाना नहीं बन रहा है।

यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। पूरा समाज असुरक्षित है। छात्रों, नौजवानों, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। समाजवादी सरकार में यूपी 100 की विश्वस्तरीय व्यवस्था स्थापित की गयी थी जिससे अपराधिक घटनाओं में कमी आयी थी। यूपी 100 के तहत फायर ब्रिगेड, पुलिस और एम्बूलेंस को जोड़ने की योजना समाजवादियों की थी। इसी तरह डायल 108 और 1090 योजना जनता के लिये बेहद लाभकारी थी। लेकिन भाजपा सरकार का रवैया यूपी 100 के प्रति उदासीन हो गया। इसके साथ ही 108 को बंद करने की तैयारी चल रही है। भाजपा की प्राथमिकता में विकास नहीं है।

Akhilesh yadav, samajwadi party, अखिलेश यादव

यादव ने कहा कि किसानों की खुशहाली के माध्यम सड़क, बिजली, पानी के सवाल पर भाजपा चुप है। जनता के बीच जो आक्रोश पनप रहा है उसका परिणाम लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार से दिखाई देगा। भाजपा सरकार से सभी परेशान हैं। केन्द्र सरकार की जनगणना को आधार से जोड़ देना चाहिए जिससे सबकी सामाजिक हिस्सेदारी पता चल सके। लोकतंत्र में जनता को बहकाना नहीं चाहिए।

इस दौरान राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा और आरके चौधरी सदस्य विधान परिषदगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील सिंह साजन, जावेद आब्दी, विकास यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, मो अबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, सर्वेश अम्बेडकर उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+