अखिलेश यादव को प्रदेश की नहीं, अपनी 'बत्ती' गुल होने की चिंता

इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों ही सीएम अखिलेश के पास कानपुर समेत कई शहरों के प्रतिनिधि बिजली की खस्ताहाल हालत बयां करने सीएम कार्यालय पहुंचे थे। संज्ञान लेते हुए अब सरकार गंभीर हो गई है।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सतई यादव को श्रद्धांजलि देने बुधवार को सुबह जौनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2016 तक हर गांव में कम से कम 18 घंटे और शहर में 22 घंटे बिजली देने की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने माना कि भ्रष्टाचार निचले स्तर तक घुस गया है। इसे रोकने के लिए पूरे तंत्र को काम करना होगा। गौरतलब है कि सपा के राज में जिन प्रमुख शहरों, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, रामपुर को लगातार चौबीस घंटे बिजली सप्लाई होती थी, वहां कमी नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications