2019 पर अखिलेश की नजर, अब लालू को भी अपने खेमे में शामिल कराने की तैयारी!
uttar pradesh,india,lok sabha,rajya sabha,2019 elections,rjd,lalu prasad yadav,akhilesh yadav,samajwadi party,bsp,बसपा,उत्तर प्रदेश,भारत,अखिलेश यादव,लालू प्रसाद यादव,समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल,राजद,
लखनऊ। बीते उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव परिणाम अप्रत्याशित परिणाम आए। अब इस गठबंधन का दायरा और बढ़ने को है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपाध्यक्ष किरणमय नंदा को निर्देश दिया है कि वो राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी से रांची में मुलाकात करने को कहा है। अखिलेश के इस कदम से माना जा रहा है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव पर उनकी तैयारी शुरू हो गई है।

जेल प्रशासन से मिली अनुमति
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार लालू से नंदा की मुलाकात 24 मार्च को झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकर साइंस (RIMS रांची) में या फिर बिरसा मुंडा जेल में होगी। अखबार के अनुसार नंदा ने बताया कि हम पहले ही जेल प्रशासन से अनुमित ले चुके हैं। लालू से मिलने के बाद मैं तेजस्वी से मिलूंगा।'

'सभी पार्टियों को एक साथ आने का समय'
उन्होंने दावा किया कि आरजेडी ने हमेशा सपा को समर्थन दिया है। नंदा ने कहा कि , 'लालू किसी भी चुनावी हित के बिना सपा के पास खड़े थे और पहले भी पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेते थे। मैं अखिलेश यादव की तरफ से विपक्षी एकता का संदेश रखूंगा।' नंदा ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव से पहले,भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की आय को दोगुना करने और बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उसने अपने वादे पूरे नहीं किए। हैं। सभी पार्टियों को एक साथ आने का समय आ गया है।

लालू ने ट्वीट कर कहा था कि...
गौरतलब है कि यूपी और बिहार में उपचुनाव के परिणाम पर लालू ने ट्वीट कर कहा था कि- 'अररिया से गोरखपुर तक मिला प्यार अपार, फुलपुर ने धूल उड़ाया, टूट गया अहंकार,झूठ,फरेब,नफरत का बहुत हुआ प्रहार,नहीं चलेगी अब जुमलेबाजों की सरकार।'
-
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Hormuz Controversy: क्या हॉर्मुज में फंसे जहाजों से हो रही है वसूली? वायरल दावों पर ईरानी दूतावास ने क्या कहा -
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग












Click it and Unblock the Notifications