अखिलेश ने अप्रत्‍यक्ष तौर पर चाचा शिवपाल पर किया हमला-साइकिल छीनना चाहते थे, उनकी ही साइकिल छिन गई

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान इटावा में चुनाव प्रचार करते हुए अप्रत्‍यक्ष तौर पर अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव पर हमला बोला।

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान इटावा में चुनाव प्रचार करते हुए अप्रत्‍यक्ष तौर पर अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव पर हमला बोला। इटावा में रैली के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्‍होंने मेरे और नेता जी के बीच में खाई पैदा करने की कोशिश की, उन लोगों को सबक सिखाने का काम करना। अखिलेश ने कहा कि जिन लोगों पर हमने भरोसा किया, उन्‍होंने मुझे और नेताजी को लड़ा दिया। जो लोग हमारी साइकिल छीनने वाले थे, उनकी ही साइकिल छिन गई।
अखिलेश ने अप्रत्‍यक्ष तौर पर चाचा शिवपाल पर किया हमला-साइकिल छीनना चाहते थे, उनकी ही साइकिल छिन गई

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सुना है कि इटावा में चुपचाप मोबाइल से साइकिल को हराने की बात हो रही है। इन लोगों ने साजिश की और जब साजिश का पर्दाफाश हुआ तो कहते हैं कि विरासत में कुछ भी नहीं मिला। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमने सुना है कि यहां पर नई पार्टी बनने जा रही है। ये आरोप तो लोग हम पर लगाया करते थे।

अखिलेश यादव ने इटावा की जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें चुनाव जीता देना। आपको बताते चलें कि तीसरे चरण के दौरान इटावा में 19 फरवरी को वोट पड़ने हैं। यूपी विधानसभा चुनावों की 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होना है। पहले और दूसरे चरण का मतदान 11, 15 फरवरी हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+