'अमर सिंह दलाल हैं, उनको औकात याद दिलाएंगे'
पार्टी विधायक तेज नारायण पांडेय ने अमर सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में आज जिस तरह से अखिलेश यादव फुल एक्शन में दिख रहे हैं, ठीक उन्हींं के नक्शे कदम पर चलते हुए उनके समर्थकों ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी विधायक तेज नारायण पांडेय ने अमर सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

तेज नारायण ने कहा कि अमर सिंह जैसे दलाल और असामाजिक तत्वों को उनकी औकात याद दिलाई जाएगी। अमर सिंह पार्टी के अंदर दलाली कर रहे हैं। जिस दिन से अमर सिंह पार्टी में आए हैं उसी दिन से पार्टी के अंदर फूट आ गई है।
तेज नारायण ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी को मजबूत करने का काम रहे हैं। 2017 में असामाजिक तत्वों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में हम एक बार फिर से सरकार बनाएंगे।
पांडेय ने कहा कि अखिलेश जी ने साफ कर दिया है कि जो लोग अमर सिंह के साथ हैं वह पार्टी से बाहर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications