ममता बनर्जी को मिला अखिलेश का साथ, कहा दीदी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी सपा
कोलकाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कामों की सराहना की। उनके संघर्ष की तारीफ की और उन्हें समर्थन देने का वादा किया।

अखिलेश ने ममता के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ममता दीदी के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ा रहेगा। अखिलेश ने कहा वो जब भी बंगाल आते हैं ममता बनर्जी से मुलाकात जरूर करते हैं। अखिलेश ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की ममता दीदी की लड़ाई किसी से भी छिपी नहीं है। उनकी इस लड़ाई में अपना समर्थन देते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनकी लड़ाई में हर वक्त मजबूती के साथ खड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications