सपा का दंगल: अखिलेश के मंत्री का बड़ा खुलासा, कहा- सब मुलायम की मर्जी से हुआ

सीएम अखिलेश यादव के ही मंत्री रविदास महरोत्रा ने कहा कि सपा में जो कुछ भी हुआ है या फिर हो रहा है, वो सबकुछ मुलायम सिंह की मर्जी से हो रहा है।

लखनऊ। रविवार को एक बार फिर से सपा परिवार का दंगल लोगों के सामने खुलकर सामने आ गया है, अभी तक तो केवल विपक्ष ही आरोप लगा रहा था कि सपा का झगड़ा एक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन अब तो समाजवादी पार्टी के अंदर के लोग भी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ही मंत्री रविदास महरोत्रा की।

अखिलेश के हर फैसले के पीछे मुलायम सिंह

महरोत्रा ने मीडिया में ये बयान देकर सनसनी पैदा कर दी है कि जो कुछ भी हुआ है या फिर हो रहा है, वो सबकुछ मुलायम सिंह की मर्जी से हो रहा है,अखिलेश यादव की ओर से लिए गए हर फैसले के पीछे मुलायम सिंह की मर्जी है और सबकुछ उन्हें पहले से पता था।

गुमराह करने के लिए स्वांग रचा गया?

महरोत्रा के इस बयान के बाद अब सपाई खुद कंफ्यूज्ड हैं कि क्या ये सबकुछ जो भी हो रहा है वो सही में सच है और पार्टी दो हिस्सों में बंट चुकी है या फिर सही में ये केवल जनता को गुमराह करने के लिए स्वांग रचा गया है, अगर ऐसा है तो फिर इसकी जरूरत क्यों पड़ी और किस मकसद से ये किया गया।

रामगोपाल यादव के 4 प्रस्ताव पेश

आपको बता दें कि राजधानी में समाजवादी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए विशेष अधिवेशन में आज पार्टी नेताओं ने जो कुछ कहा,उससे साबित हो गया कि सपा में अभी भी कुछ सही नहीं है। अधिवेशन में आज पार्टी नेता रामगोपाल यादव के 4 प्रस्ताव पेश हुए हैं।

4 प्रस्ताव

  • सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष मान लिया है।
  • उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल यादव को पद से हटा दिया गया है।
  • पार्टी महासचिव अमर सिंह को भी पार्टी ने निकालने का प्रस्ताव रखा गया है।
  • और मुलायम सिंह को मार्गदर्शक की भूमिका दी गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+