Akhil Giri President Row : भाजपा आक्रामक, गवर्नर और NCW को पत्र लिखा, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग

Akhil Giri President Row : भाजपा सांसद ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखा है। मंत्री अखिल गिरी के गिरफ्तारी की मांग हो रही है। Akhil Giri President Row BJP Suvendu Adhikari Saumitra Khan NCW Governor La Ganesan

Akhil Giri President Row : भाजपा सांसद ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखा है। मंत्री अखिल गिरी के गिरफ्तारी की मांग हो रही है। बीजेपी की बंगाल इकाई ने महिला आयोग को पत्र लिखा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर टीएमसी नेता और मंत्री अखिल गिरी के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। पश्चिम बंगाल से निर्वाचित भाजपा सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर टीएमसी नेता अखिल गिरि के खिलाफ 'राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं' टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग की है।

Akhil Giri President Row

मंत्री के तत्काल गिरफ्तारी की मांग

भाजपा सांसद ने महिला पैनल से अखिल गिरि को 'तुरंत गिरफ्तार' करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने और 'उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त करने का प्रयास' करने का अनुरोध किया। बता दें कि एक वायरल वीडियो में, मंत्री अखिल गिरी को यह कहते हुए सुना गया कि तृणमूल कांग्रेस लोगों को उनके लुक से नहीं आंकती है। हालांकि, इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर राष्ट्रपति मुर्मू का उदाहरण दिया।

क्या द्रौपदी मुर्मू के लिए कहा- राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं ?

इस प्रकरण के बाद ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि पर राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगा। अखिल गिरी ने कहा, हम लुक्स की परवाह नहीं करते. लेकिन आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?

राष्ट्रपति पद का सम्मान लेकिन...

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अखिल गिरी ने नंदीग्राम में 11 नवंबर को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हम किसी को उनके अपीयरेंस से नहीं आंकते हैं, हम राष्ट्रपति पद का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारे राष्ट्रपति दिखते कैसे हैं ?

भाजपा बोली- घिनौना कृत्य, नहीं छोड़ सकते ?

विवाद तूल पकड़ने के बाद बीजेपी ने अखिल गिरि के खिलाफ नंदीग्राम पुलिस स्टेशन में उनके विवादित बयान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के पास भी पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, 'आपको बताना चाहता हूं कि जिस तरह अखिल गिरि ने सामूहिक रूप से हमारे महामहिम राष्ट्रपति के बारे में टिप्पणी की है। यह बहुत ही घिनौना कृत्य है, इसे किसी भी हाल में माफ नहीं किया जा सकता और न ही इसे किसी भी हाल में छोड़ा जा सकता है।

BJP ने महिला आयोग से क्या कहा ?

रेखा शर्मा को लिखे पत्र में बकौल सौमित्र खान ने लिखा, "मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि, तृणमूल नेता अखिल गिरी ने नंदीग्राम में एक बैठक के दौरान, आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर उनके लुक्स और उनकी जाति पर सामूहिक रूप से टिप्पणी की है, वे कहते हैं, "देकते वलो नोई। अहा-हा के रूपुषी! आमरा रूपर बछेर कोरी ना। 'तुम रस्त्रोपति कामोन देखते बाबा?' (Deakte valo noi. Aha-ha ke Rupushi! Amra ruper bacher kori na. 'Tumar Rastropati kamon deakte Baba?)।

महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मुद्दा

बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने कहा कि राष्ट्रपति भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए सम्मानित हैं। अखिल गिरी का बयान हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान है, यह हमारे संवैधानिक ढांचे का अपमान है। यह सभी 140 करोड़ भारतीय नागरिकों का अपमान है। उन्होंने उल्लेख किया कि यह मुद्दा न केवल महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है, बल्कि उनकी सोच को भी दर्शाता है।

ऐसी मानसिकता नहीं चाहता समाज

भाजपा सांसद ने महिला आयोग से कहा, आपसे अनुरोध है कि इस जघन्य कृत्य के लिए अखिल गिरी को तुरंत गिरफ्तार करें और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करें। उन्हें विधायक पद से भी बर्खास्त करने का प्रयास करें क्योंकि समाज भी इस तरह की मानसिकता नहीं चाहता है।

महिला आयोग ने DGP से कहा, सख्त कार्रवाई करें

NCW ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को कार्रवाई करने के लिए कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी के लिए टीएमसी के मंत्री अखिल गिरि को लिखित माफी मांगने का निर्देश दिया। इसके अलावा आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को जांच करने और मामले में सख्त कार्रवाई करने के लिए भी पत्र लिखा है।

Akhil Giri President Row

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु ने राज्यपाल को लिखा पत्र

इस प्रकरण पर बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन (Governor La Ganesan Akhil Giri Sacking) से अप्वाइंटमेंट मांगा है। उन्होंने टीएमसी सरकार में मंत्री अखिल गिरी को बर्खास्त करने की मांग की है।

विवाद बढ़ने पर अखिल गिरी क्या बोले ?

विवाद बढ़ने पर अखिल गिरी ने कहा, वे राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं। उन्होंने पदनाम का उल्लेख किया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, शुभेंदु अधिकारी को जवाब देने के लिए उन्होंने तुलना की, मैंने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा था कि अखिल गिरी दिखने में खराब लगते हैं। मैं एक मंत्री हूं, पद की शपथ ली है। अगर मेरे खिलाफ कुछ कहा जाता है तो यह संविधान का अपमान है।

Akhil Giri

'अगर राष्ट्रपति अपमानित तो माफी मांगता हूं'

उन्होंने कहा, "मैंने 'प्रेसिडेंट' शब्द कहा। किसी का नाम नहीं लिया। यदि भारत के राष्ट्रपति अपमानित महसूस करती हैं, तो मैंने जो कहा उसके लिए मुझे खेद है और मैं माफी मांगता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+