बिहार की कामयाबी पर बोले ओवैसी के भाई- 'एक दिन पूरे हिंदुस्तान में लहराएगा AIMIM का परचम'

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो गई है। इस चुनाव के नतीजों ने सभी राजनीतिक धुरंधरों को चौंका दिया। एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की जीत का दावा किया गया था, लेकिन बाजी एनडीए ने मारी। इसके बाद AIMIM ने सबको चौंकाया, जिसके 5 विधायकों ने जीत हासिल की है। पार्टी की इस कामयाबी पर असदुद्दीन ओवैसी के साथ उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भी काफी खुश हैं। उन्होंने ने भी अब बिहार की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    Bihar चुनाव नतीजे से गदगद Akbaruddin Owaisi, बोले- पूरे देश में झंडा लहराएगी AIMIM | वनइंडिया हिंदी
    Akbaruddin

    अकबरुद्दीन ने कहा कि हिंदुस्तान की सियासत में ये कामयाबी एक नई तारीख लिखेगी जिसे सारी दुनिया देखेगी। एक दिन AIMIM सारे हिंदुस्तान में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि मजलिस को नीचा दिखाने वाले तुम करते रहे और अल्लाह मुस्कुराता रहा...हमको नवजता रहा और हम आगे बढ़ते रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि दोस्तों और दुश्मनों को पहचानों।

    ...तो गेम चेंजर बन जाती AIMIM
    दरअसल बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिसमें 122 सीटें पूर्ण बहुमत के लिए चाहिए। इस बार एनडीए को 125 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिल गया, जबकि महागठबंधन 110 पर ही सिमट गई। वहीं ओवैसी की पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। अगर 5-6 सीटें एनडीए की इधर-उधर होती, तो AIMIM सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाती। हालांकि ओवैसी को पार्टी टूटने का डर है, ऐसे में उन्होंने अपने 5 विधायकों को हैदराबाद बुला लिया है।

    इन पांच सीटों पर कब्जा
    बिहार की 17वीं विधानसभा के लिए आल-इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के 5 विधायक चुने हैं। इनमें जोकीहाट से शाहनवाज आलम, बहादुरगंज से अंजर नईमी, अमौर से अख्तरुल ईमान, बायसी से रुकनुद्दीन अहमद और कोचाधामन से इजहार अस्फी शामिल हैं। सीमांचल की 5 सीटें जीतकर ओवैसी के हौसले बुलंद हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी उतरने का ऐलान कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+