तेलंगाना सरकार से अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंदिर और मस्जिद के लिए मांगा 13 करोड़ का फंड
नई दिल्ली। एआईएमआईएम नेता और विधायक अकबरूद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना सरकार से शहर के एक मंदिर और मस्जिद की मरम्मत के लिए कोष आवंटित करने की गुज़ारिश की है। ओवैसी ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को रविवार को एक ज्ञापन सौंपा है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि ज्ञापन में शहर के एक मंदिर की मरम्मत के लिए 10 करोड़ रुएये और एक मस्जिद की मरम्मत के लिए 3 करोड़ रुपए की सरकार से मांग की गई है।
Recommended Video

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि, ओवैसी ने यहां रविवार को प्रगति भवन में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ओवैसी ने पुराने शहर में सिंहवाहिनी महाकाली मंदिर के नवीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये और अफज़लगंज मस्जिद की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये देने का अनुरोध किया है। राव ने विधायक की मांग पर सकारात्मक जवाब देते हुए आश्वस्त किया कि मंदिर और मस्जिद के लिए कोष जारी किया जाएगा।
एआईएमआईएम विधायक ने कहा कि इस मंदिर में हर साल बोनालू का आयोजन होता है, जो लाल दरवाजा बोनालू के रूप में प्रसिद्ध है। विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर में जगह कम होने के कारण बोनालू के मौके पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हर साल परेशानी होती है। बोनालू पर्व के समय लाखों लोग इस मंदिर में पूजा करने आते हैं, लेकिन मंदिर परिसर का दायरा सिर्फ 100 वर्ग यार्ड है। जिसके चलते श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।
ओवैसी की इस मांग पर साहित्यकार तसलीमा नसरीन ने तंज कसा है। तसलीमा ने कहा है कि अकबरुद्दीन ओवैसी जो पुलिस हटाने पर 15 मिनट में हिंदुओं के कत्ल की बात कह रहे थे, अब महाकाली मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। क्या अब वे नकाब पहन रहे हैं, या अब वे अच्छे इंसान हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications