बिग बॉस में शुरू हुई नई लव स्टोरी, ढिंचैक पूजा की गोद में सिर रख आकाश ने कहा 'I Love You'
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के घर में एक कपल तो पहले से ही है। पुनीश और बंदगी के बीच क्या चल रहा है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन अब घर में एक और नई लव स्टोरी शुरू हो गई है। डडलानी खानदान के चिराग आकाश डडलानी ने यूट्यूब क्वीन ढिंचैक पूजा के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है।
Recommended Video

मुंबई। टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के घर में एक कपल तो पहले से ही है। पुनीश और बंदगी के बीच क्या चल रहा है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन अब घर में एक और नई लव स्टोरी शुरू हो गई है। ये लव स्टोरी और किसी के बीच में नहीं, बल्कि बिग बॉस के घर के दो रॉकस्टारों के बीच शुरू हुई है। डडलानी खानदान के चिराग आकाश डडलानी ने यूट्यूब क्वीन ढिंचैक पूजा के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है।


केवल पूजा पर ही है आकाश का ध्यान
बिग बॉस के बुधवार को दिखाए गए एपिसोड में आकाश के प्यार की झलक देखने को मिली। ढिंचैक पूजा जब से घर में आई हैं तभी से आकाश उनके आगे-पीछे घुम रहे हैं। फिर चाहे उन्हें अपने ग्रुप में लेना हो या उनके साथ गाना गाना, आकाश का ध्यान इन दिनों केवल पूजा पर ही है। और बुधवार के एपिसोड में तो उन्होंने खुल्ले तौर पर इसके पीछे का कारण स्पष्ट कर दिया।

पूजा की गोद में सिर रख लेट गए आकाश
शुरुआत हुई आकाश के पूजा की गोद में सिर रखने से। उन्होंने पूजा की गोद में एक तकिया रखा और उसपर सिर रखकर लेट गए। तभी वहां अर्शी खान आ गईं। आकाश और पूजा को यूं देख अर्शी खुद को रोक न पाईं और उन्होंने पूछ लिया कि ये क्या चल रहा है। आकाश और पूजा ने एक-दूसरे को बस एक अच्छा दोस्त बताया। लेकिन अर्शी इससे कहां मानने वालीं थीं।

शरमा के लाल हो गया पूजा का चेहरा
इसके बाद आकाश ने वो बातें बोल ही दीं जो वो शायद शुरू से पूजा से कहना चाह रहे थे। उन्होंने साफ और सीधे कह दिया, 'ठीक है, हां मैं कहता हूं। पूजा, आई लव यू।' आकाश के मुंह से ये तीन शब्द सुनकर पूजा शरमा गईं और अपना चेहरा छिपा लिया। पूजा ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद अर्शी और आकाश ने उनसे उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछा।

पूजा को आई घरवालों की याद
ढिंचैक पूजा ने साफ कह दिया कि उनकी इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है। बातों को आगे बढ़ता देख पूजा को अपने घरवालों का खयाल आ गया। उन्होंने तुरंत आकाश को अपना सिर हटाने को बोला। पूजा ने कहा, 'मेरे घर में प्रॉब्लम है, मेरे पापा बोलेंगे।' अब भई आकाश के इकरार का पूजा ने अभी तो कोई जवाब नहीं दिया। अब देखना होगा कि आगे आकाश का प्यार परवान चढ़ता है या ये एकतरफा ही रह जाएगा












Click it and Unblock the Notifications