VIDEO: आकाश अंबानी की शादी का कार्ड आया सामने- थीम और डिजाइन ऐसा कि बार-बार करेगा देखने का मन

नई दिल्‍ली। भारत के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ 9 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड सामने आ गया है। ये कार्ड भी ईशा अंबानी की शादी के कार्ड की तरह की खास और सबसे अलग है। शादी के कार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह कार्ड भी एक बॉक्स की तरह है जिसमें कई सारे फोल्‍ड्स हैं। कहा जा रहा है कि इसे किसी मेहमान ने शेयर किया है। हालांकि अंबानी परिवार की ओर से कार्ड की तस्वीरें साझा नहीं की गई हैं। यह कार्ड राधा और कृष्ण थीम पर आधारित है। जानिए कार्ड के बारे में और देखिए उसका VIDEO। वीडियो देखने के लिए सबसे आखिरी स्‍लाइड तक जाएं।

कार्ड खोलते ही सुनाई देता है भजन

कार्ड खोलते ही सुनाई देता है भजन

कार्ड को खोलने के साथ ही "अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम" भजन की धुन बजनी शुरू हो जाती है। दूसरी परत खोलने पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की एक खूबसूरत फ्रेम की हुई तस्वीर सामने आती है। कार्ड की अगली कई परतों में शादी से जुड़ी डिटेल्स सामने आती हैं। इसमें कई जगहों पर छोटे-बड़े मैसेज का भी इस्तेमाल किया गया है जो कि हैंडराइटिंग फॉन्ट में हैं। इसके ऊपर रंगीन रौशनी डिजिटल तरीके से दिखाई देती है। शादी के कार्ड के बॉक्स के बाहर सामने की तरफ डोली की तस्वीर बनी हुई है।

कार्ड में हैं सारे रंग

कार्ड में हैं सारे रंग

सबसे पहले ऑरेंज रंग का कार्ड सामने आता है जिसमें अंदर हरे रंग का फोल्डेबल कार्ड है जिसे खोलने पर पिंक रंग के कार्ड में गणपति की तस्वीर फूलों के साथ नजर आती है। इसके बाद क्रीम रंग और लाल रंग के कॉम्बिनेशन से सजा कार्ड सामने आता है जिसमें नीता और मुकेश अंबानी के नाम के साथ मेहमानों को आमंत्रित करने का संदेश लिखा है। इसके बाद लाल रंग के कार्ड में 9 मार्च के शादी के समारोहों के बारे में बताया गया है और इसमें भी राधा-कृष्ण की तस्वीर बनी हुई है। इसके बाद एक और हरे रंग के कार्ड में 10 मार्च के मंगल पर्व के बारे में आमंत्रण है। इसके बाद नीले रंग के कार्ड में 11 मार्च के शादी के समारोहों के बारे में मेहमानों को बताया गया है और इसे मंगल आशीर्वाद का नाम दिया गया है।

सिद्धि विनायक को दिया था पहला कार्ड...

सिद्धि विनायक को दिया था पहला कार्ड...

बीते रोज ही मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ बेटे आकाश अंबानी की शादी का पहला कार्ड चढ़ाने के लिए मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बेटी ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल भी थे। ईशा की शादी पिछले साल दिसंबर में ही हुई थी।

आकाश-श्लोका का वेडिंग शेड्यूल (कार्ड के मुताबिक)

आकाश-श्लोका का वेडिंग शेड्यूल (कार्ड के मुताबिक)

  • शादी की तारीख: शनिवार, 09 मार्च, 2019
  • वेन्यू: जिओ वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स
  • समय: शाम 7.30 बजे
  • शादी का जश्न: शनिवार, 10 मार्च, 2019
  • वेन्यू: जिओ वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स
  • रिसेप्शन पार्टी: शनिवार, 11 मार्च, 2019
  • वेन्यू: जिओ वर्ल्ड सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स
  • आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की जुलाई में हुई थी सगाई

    आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की जुलाई में हुई थी सगाई

    आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। दोनों ही बचपन के दोस्त हैं। पिछले साल जुलाई में इनकी सगाई हुई थी। ईशा अंबानी की सगाई में आकाश और श्लोका को एक साथ देखा गया था। ईशा की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। संगीत सेरेमनी में दोनों ने एक साथ परफॉर्म भी किया था। बता दें, इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी। जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। वहां आकाश और श्लोका का फोटोशूट भी हुआ था।

    जानिए श्लोका मेहता के बारे में

    जानिए श्लोका मेहता के बारे में

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका ने अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में मानवशास्त्र से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स में कानून से मास्टर डिग्री ली है। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन सामाजिक और पर्यावरण के क्षेत्र में काम करती हैं। आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। साथ ही दोनों ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है।

    देखें कार्ड का VIDEO

    कार्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए और कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+