Ajit Pawar Plane Crash में खत्म Pinky Mali का पति कौन? Oneindia से भाई बोला- खानदान की शान, पिता ने किसे कोसा?
Ajit Pawar Plane Crash-Oneindia Hindi Exclusive: बारामती एयरपोर्ट पर हुए चार्टर्ड प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज (29 जनवरी 2026) को काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अंतिम संस्कार हो गया। उधर, हादसे में गई फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली (उर्फ दीपा माली) का भी शिवाजी पार्क श्मशान घाट में दाह संस्कार हुआ।
27-28 जनवरी की रात क्रैश में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई, जिसमें पिंकी भी शामिल थीं। इस हादसे ने न सिर्फ राजनीतिक हलचल मचाई, बल्कि पिंकी के परिवार को भी गहरा सदमा पहुंचाया। OneIndia Hindi से Exclusive बातचीत में पिंकी के चचेरे भाई डॉ. संजय माली ने पिंकी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। जैसे कि पिंकी का पति कौन है, शादी कैसे हुई, और हादसे के बाद कंपनी-सरकार ने परिवार से क्यों नहीं संपर्क किया। आइए विस्तार से जानते हैं...

Who Was Pinky Mali: पिंकी माली कौन थीं? सफर और सपना
पिंकी माली का जन्म और पालन-पोषण मुंबई के गोराई इलाके में हुआ। उनके पिता शिवकुमार माली लंबे वक्त से मुंबई के निवासी हैं। लेकिन, खानदानी जड़ें, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत तहसील के चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव से हैं। चचेरे भाई डॉ. संजय माली ने बताया कि पिंकी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। 12वीं के बाद एयर होस्टेस बनने का सपना देखा। काफी संघर्ष किया। अलग-अलग कंपनियों में काम किया। पिछले 8 साल से एयर होस्टेस के रूप में सेवा दे रही थीं।

पिंकी के परिवार में माता-पिता शिवकुमार माली, एक बड़ी बहन (प्रिति माली - शादीशुदा), और छोटा भाई करन माली हैं। करन अभी पढ़ाई कर रहा है। पिता शिवकुमार माली बचपन से मुंबई में रहते हैं और आजीविका के लिए टैक्सी चलाते हैं। वे राजनीति से भी जुड़े रहे हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।
Who Is Pinky Mali Husband: पिंकी का पति कौन? शादी कब और कैसे हुई?

चचेरे भाई डॉ. संजय माली बताते हैं कि पिंकी की शादी नवंबर 2021 में मुंबई में ही हुई थी। हम सभी लोग भी शादी में शामिल हुए। संजय ने यह भी बताया कि मैं भी मुंबई में पिंकी के साथ पढाई की। लेकिन, पारिवारिक स्थिति के कारण जौनपुर वापस लौटना पडा। संजय ने बताया कि पिंकी के पति का नाम सोमू माली है। सोमू बलिया जिले के बस्ती गांव के मूल निवासी हैं और मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
Pinky Mali Love Marriage or Arrange: पिंकी की क्या लव मैरिज थी?

डॉ. संजय माली बताते हैं कि शादी प्रेम विवाह थी या अरेंज्ड - इस पर परिवार ने स्पष्ट नहीं कहा, लेकिन चचेरे भाई डॉ. संजय माली ने बताया कि लव मैरिज की कोई पुख्ता जानकारी नहीं, लेकिन शायद थी। पिंकी का अभी कोई औलाद नहीं है। वर्तमान में पिंकी और सोमू मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास रहते है।
पिंकी की मौत पर पिता ने कंपनी को क्यों कोसा?

पिंकी के अंतिम संस्कार के वक्त, पिता शिवकुमार माली और पति सोमू माली टूटते हुए नजर आए। गहरा दर्द जाहिर किया। दोनों का मुख्य गुस्सा VSR Ventures कंपनी पर रहा, जिसके लिए पिंकी काम कर रही थीं।
पति सोमू माली ने कहा कि मुझे पैसे नहीं चाहिए, लेकिन जिस कंपनी VSR Ventures में मेरी पत्नी काम कर रही थी, उन्होंने आज तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया। हमें न्यूज से पता चला। फिर मशक्कत के बाद बॉडी लेकर आए। कंपनी और सरकार ने आज तक कोई बात नहीं की।'

उधर, पिंकी के पिता शिवकुमार माली का गुस्सा भी छलका। कहा कि यह बहुत दर्दनाक है कि जिस कंपनी के लिए मेरी बेटी काम कर रही थी, उसने हादसे के बाद हमें कोई जानकारी तक नहीं दी। हमने टीवी पर न्यूज में देखा। हादसे की जगह भी कंपनी ने नहीं बताया, न सरकार ने हमसे संपर्क किया

Pinky Mali Career: पिंकी का आखिरी सफर, अजित पवार के साथ चौथी उड़ान
चचेरे भाई, डॉ. संजय माली के मुताबिक, यह पिंकी की अजित पवार के साथ चौथी उड़ान थी। वे प्राइवेट चार्टर्ड फ्लाइट्स में अक्सर ड्यूटी पर जाती थीं। हादसे में पिंकी के अलावा अजित पवार, दो पायलट (कैप्टन सुमित और फर्स्ट ऑफिसर श्यामभावी), और PSO की मौत हुई।
जौनपुर-भैंसा गांव में शोक और सदमा

जौनपुर के भैंसा गांव में पिंकी के परिजन सदमे में हैं। गांववाले कहते हैं कि पिंकी मिलनसार और सहयोगी स्वभाव की थीं। खानदान की शान थीं। पिंकी माली एक साधारण परिवार से निकलकर एयर होस्टेस बनीं। उनका सपना आसमान में उड़ना था, लेकिन किस्मत ने उन्हें उसी आसमान में मौत दी। पति सोमू माली, पिता शिवकुमार और पूरा परिवार आज कंपनी से सवाल कर रहा है कि हमारी बेटी की जान गई, लेकिन कोई जिम्मेदारी क्यों नहीं ली? इसी दिन के लिए कहा जाता है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। यह घटना न सिर्फ एक हादसे की है, बल्कि प्राइवेट एविएशन में सुरक्षा, परिवारों के साथ संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। पिंकी माली और अजित पवार समेत सभी मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।












Click it and Unblock the Notifications