मिलिए जासूसी कांड के हीरो से, रॉ तक को लगाया इस जांच में

नई दिल्ली। पेट्रोलियम विभाग में जासूसी कांड से दिल्ली की सियासत सहित कॉर्पोरेट घरानों को हिला कर रख दिया है। यही नहीं जिस तरह से बड़ी-बड़ी कंपनियों के लोग भी मामले में घिरते नजर आ रहे हैं उससे लगता है कि ये कांड पेट्रोलियम कंपनियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।

ajit doavl

अजीत डोवाल ने बिछाया था जाल

लेकिन इस पूरे जासूसी कांड के पीछे मास्टरमाइंड की बात करे तो वो हैं एनएसए अजीत डोवाल। डोवाल ने ही इस मामले मीडिया में सरकारी कागजातों और खुफिया जानकारी के लीक होने को गंभीरता से लेते हुए इसे खत्म करने के लिए पूरा एक खाका तैयार किया जिसकी धरपकड़ में बड़े-बड़े घिरते नजर आ रहे हैं।

टीवी चैनल्स को भी भेजा था नोटिस, रॉ को लगाया जांच में

कुछ समय पहले आईएनएस अरिहंत की तस्वीरों के टीवी चैनल पर आने के बाद से डोवाल ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया था। यहां तक कि उन्होंने इस टीवी चैनल को नोटिस तक भेज दिया था। यही नहीं नहीं डोवाल ने रॉ से इस मामले की जांच के लिए भी कहा था।

सरकारी अधिकारियों पर भी रखी पैनी नजर

डोवाल ने पिछले साल अक्टूबर के माह में कैबिनेट सेक्रेटरी अजीत कुमार सेठ को एक पत्र लिखकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लीक होने की बात कही थी। जिसके बाद अजीत कुमार ने इस मामले में कदम उठाने का फैसला लिया। डोभाल ने यह भी कहा था कि ज्यादातर जानकारियां सरकारी ऑफिस से लीक हो रही हैं, लिहाजा सरकारी अधिकारियों को गोपनीय जानकारी से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+