Ajeet Bharti Caste: क्या है अजीत भारती की जाति? UGC विवाद पर टीवी डिबेट के बाद हुआ बड़ा खुलासा
Ajeet Bharti Caste: पत्रकारिता के दो दिग्गज चेहरे, रुबिका लियाकत और अजीत भारती, हाल ही में एक ऐसी वैचारिक जंग में उलझ गए जिसने इंटरनेट पर बहस का नया दौर शुरू कर दिया है। यूजीसी (UGC), आरक्षण की नीतियों और जटिल सामाजिक मुद्दों पर शुरू हुई यह चर्चा देखते ही देखते बेहद तीखी और व्यक्तिगत हो गई।
इस बहस ने टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर न केवल भारी ट्रैफिक बटोरा, बल्कि दर्शकों को भी दो गुटों में बांट दिया। दिलचस्प बात यह है कि इस विवाद के बाद गूगल और अन्य सर्च इंजन पर एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिला। लोग बड़ी संख्या में अजीत भारती की जातीय और निजी पृष्ठभूमि को खंगालने लगे।

Ajeet Bharti Caste: किस समुदाय से है अजीत भारती का संबंध?
UGC के मुद्ददे पर चल रही डिबेट पर जब रुबिका लियाकत और अजीत भारती के बीच तीखी नोकझोंक हुई, तो गूगल सर्च इंजन पर "Ajit Bharti Caste" और "अजीत भारती की जाति" जैसे कीवर्ड्स अचानक ट्रेंड करने लगे। भारत में यह एक पुराना चलन रहा है कि जब भी दो चर्चित हस्तियां किसी नीतिगत मुद्दे पर भिड़ती हैं, तो जनता उनकी पृष्ठभूमि जानकर उनके विचारों के पीछे के संभावित 'पूर्वाग्रह' (Bias) को समझने की कोशिश करती है।
दरअसल, न्यूज18 पर चल रहे डिबेट के बीच में बोलते हुए अजीत भारती ने कहा, "मुझे तो अछूत मानते हैं"। अजीत के इस बयान के बाद लोग उनकी जाति को लेकर कयास लगाने लगे। अजीत खुद सवर्ण समुदाय से आते हैं लेकिन व्यंग करते हुए उन्होंने खुद को अछूत बताया था।
अजीत भारती की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि
सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और चर्चाओं के अनुसार:
समुदाय: अजीत भारती ब्राह्मण समुदाय से आते हैं, जिन्हें विशेष रूप से भूमिहार ब्राह्मण वर्ग से जोड़कर देखा जाता है। बिहार में उनकी जाति को जलेवार भूमिहार कहा जाता है।
मूल स्थान: वे मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के मंझौल के रहने वाले हैं, जो अपनी बेबाक पत्रकारिता और व्यंग्यात्मक लहजे के लिए डिजिटल मीडिया में एक अलग पहचान बना चुके हैं।
जाति पर स्वयं अजीत भारती का रुख
अजीत भारती ने कई बार अपने वीडियो और लेखों के माध्यम से स्पष्ट किया है कि वे अपनी पहचान को जाति के सीमित दायरे में कैद नहीं रखना चाहते। उनके अनुसार-
- किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी योग्यता (Merit), काम और राष्ट्र के प्रति उसकी सोच से होनी चाहिए।
- वे जातिवाद के बजाय भाषाई शुद्धता और राष्ट्रवादी विमर्श को अधिक प्राथमिकता देते हैं।
रुबिका लियाकत बनाम अजीत भारती, बहस की जड़
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब यूजीसी के नियमों और आरक्षण के कार्यान्वयन को लेकर दोनों पत्रकारों की राय पूरी तरह अलग नजर आई। रुबिका लियाकत के सवालों और अजीत भारती के उन पर किए गए तीखे कटाक्ष ने माहौल को गरमा दिया। बातचीत का लहजा जैसे-जैसे सख्त हुआ, दर्शकों ने इसे वैचारिक बहस के बजाय एक व्यक्तिगत टकराव के रूप में देखना शुरू कर दिया, जिससे उनकी निजी जानकारी खोजने की होड़ मच गई।












Click it and Unblock the Notifications