UGC Act Shankaracharya controversy उत्तराखंड में बवाल जारी, ब्राह्मण महासभा ने किया विरोध प्रदर्शन जानिए मांगे
UGC Act and Shankaracharya controversy यूजीसी एक्ट और शंकराचार्य विवाद को लेकर उत्तराखंड में भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई संगठन इस मामले में खुलकर सरकार के खिलाफ आ गए हैं। इस बीच अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने देहरादून में सांकेतिक धरना देकर विरोध दर्ज कराया।
जिसमें ब्राह्मणों के अपमान और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी जी से माफ़ी ना मांगने पर और सरकार की हद्धार्मिता के खिलाफ व यूजीसी एक्ट के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा ने सरकार से शंकराचार्य से माफी मांगने और ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही सरकार से यूजीसी एक्ट को वापस लेने और अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित करना की पुरजोर मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि अगर सरकार ब्राह्मणों की अनदेखी करती है और समाज में रहने वाला कोई भी व्यक्ति अगर ब्राह्मण का अपमान करेगा तो वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके लिए जन आंदोलन और सड़कों पर उतरकर विरोध भी किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों का जिस प्रकार से अपमान हो रहा है और शंकराचार्य का अपमान यूपी सरकार ने किया है वह निंदनीय और उसके लिए हम सड़कों पर उतरकर अनिश्चितकालीन धरना भी रखेंगे।
बता दें कि उत्तराखंड में शंकराचार्य विवाद को लेकर संत और तीर्थ पुरोहित समाज एकजुट हो चुके हैं। साथ ही इस मामले में सरकार के खिलाफ विरोध जारी है। शंकराचार्य को उत्तराखंड के कई वर्गों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है।प्रदेश में हरिद्वार से लेकर देहरादून समेत कई जिलों में शंकराचार्य विवाद पर खुलकर संगठन समर्थन में आ गए हैं। आए दिन विरोध प्रदर्शन जारी है। अब यूजीसी एक्ट को लेकर भी कई संगठन और छात्र संगठन विरोध में आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications