अजय राय ने अपनाया मोदी का पैंतरा तो पोल‍िंग बूथ पर दिखा 'समाजवाद' का लैपटॉप

ajay rai
वाराणसी। चुनाव की 'पूर्णाहुत‍ि' यान‍ि कि आख‍िरी चरण में हर पार्टी अपने-अपने पैंतरे आजमाने में मग्न है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 41 सीटों पर वोटिंग के दौरान वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय की 'मोदी वाली बात' पर विवाद हो गया।

अजय राय सोमवार सुबह कुर्ते पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न लगाकर वोट डालने पहुंचे। बीजेपी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की है। वहीं, चंदौली में अखिलेश और मुलायम के फोटो वाले लैपटॉप को लेकर विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें- अंसारी की आस

गौरतलब है कि गुजरात के गांधीनगर में नरेंद्र मोदी के वोटिंग के बाद बीजेपी का चुनाव चिह्न दिखाने और मीडिया से बातचीत को लेकर जमकर बवाल हो गया था। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। चुनाव आयोग के आदेश पर मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय सोमवार सुबह वोट डालने पहुंचे, तो उनके कुर्ते पर कांग्रेस का चुनाव चिह्न (हाथ का निशान) लगा हुआ था। यही नहीं उन पर प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर मीडियावालों से बात करने का भी आरोप है। बीजेपी ने तुरंत इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर दी।

वहीं अजय राय ने कहा कि उन्होंने हमेशा की तरह तरह पार्टी का चिह्न लगाया था। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के उम्मीदवार हैं और पार्टी के सिंबल को लगा सकते हैं। मोदी वाले मामले पर अजय राय ने कहा कि मोदी ने न्यूज कॉन्फ्रेंस में जानबूझकर बीजेपी का चुनाव चिह्न लहराया था, जबकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

अखिलेश, मुलायम वाले लैपटॉप पर विवाद -

उधर, उत्तर प्रदेश के चंदौली के एक पोलिंग बूथ पर भी एक लैपटॉप को लेकर विवाद हो गया। दरअसल इस लैपटॉप पर अखिलेश और मुलायम सिंह यादव की तस्वीर लगी हुई थी। ये लैपटॉप उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने छात्रों को बांटे थे। बूथ पर चल रहे इस लैपटोप पर जब मीड‍िया की नजर पड़़ी तो तस्वीरें वायरल हुईं। खबर है कि मामले की श‍िकायत आयोग तक पहुंचा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+