Ajay Kumar Bhalla: हिंसा को शांत करने के लिए पूर्व IAS को बनाया मणिपुर का गवर्नर? क्या करती हैं पत्नी?
Ajay Kumar Bhalla: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व IAS अधिकारी और भारत के पूर्व केंद्रीय गृह सचिव कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। भल्ला की यह नियुक्ति मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष के बीच हुई है।
माना जा रहा है कि उनका अनुभव राज्य में शांति और स्थिरता लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। आइए जानते हैं मणिपुर में नियुक्ति की वजह, पत्नी और बच्चों समेत सबकुछ...

क्यों हुई मणिपुर में नियुक्ति?
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे विवाद ने हाल के महीनों में बड़ा रूप ले लिया है। यह संघर्ष तब शुरू हुआ, जब मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया। इसी के बाद से राज्य में हिंसा भड़क गई। अजय भल्ला को मणिपुर के गवर्नर के तौर पर इस अशांत स्थिति को संभालने के लिए नियुक्त किया गया है।
अजय भल्ला ने दिए काबलियत के सबूत
अजय भल्ला का जन्म 26 नवंबर 1960 को बिहार में हुआ था। मूल रूप से वे पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखते हैं। भल्ला, 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अजय भल्ला ने अपने करियर में कई अहम पदों पर कार्य किया है। आइए एक नजर डालते हैं...
- केंद्रीय गृह सचिव (2019-2024): उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, सीएए लागू करने, और कोविड-19 महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- विद्युत मंत्रालय के सचिव (2017-2019): बिजली सुधारों में योगदान।
- विदेश व्यापार महानिदेशक (2016-2017): अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में भूमिका।
- कोयला मंत्रालय और शिपिंग विभाग में पद: बंदरगाह और कोयला ब्लॉकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान।
- उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट की स्थापना और नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) का नेतृत्व भी किया।
दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया तक
अजय भल्ला ने अपनी पढ़ाई दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी के अलावा ऑस्ट्रेलिया से भी है। आइए जानते हैं...
- एमएससी (वनस्पति विज्ञान): दिल्ली विश्वविद्यालय से।
- एमबीए: क्वींसलैंड विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से।
- एमफिल (सामाजिक विज्ञान): पंजाब विश्वविद्यालय से।

कौन है अजय भल्ला की पत्नी? कितने हैं बच्चे?
अजय भल्ला की पत्नी का नाम ज्योति ग्रोवर भल्ला है, जो दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा गिरिक भल्ला और बेटी आकृति भल्ला है। बेटी मैककिंसे एंड कंपनी में एंगेजमेंट मैनेजर हैं।
मणिपुर में कब और कैसे भड़की हिंसा?
3 मई 2023 को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में मेइतेई लोगों , जो कि इंफाल घाटी में रहते हैं , और आसपास की पहाड़ियों से कुकी-ज़ो आदिवासी समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़क उठी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 3 मई 2024 तक हिंसा में 221 लोग मारे गए हैं और 60,000 लोग विस्थापित हुए हैं। पहले के आंकड़ों में 1,000 से अधिक घायल और 32 लापता होने का भी उल्लेख किया गया था। 4,786 घर जला दिए गए और 386 धार्मिक ढांचों में तोड़फोड़ की गई, जिनमें मंदिर और चर्च भी शामिल हैं। अनौपचारिक आंकड़े इससे ज़्यादा हैं।
बार-बार हिंसा
- 14 मई को, तोरबंग क्षेत्र में ताजा हिंसा की खबरें सामने आईं, जिसमें अज्ञात आगजनी करने वालों ने घरों और ट्रकों सहित अधिक संपत्ति को आग लगा दी। सीमा सुरक्षा बलों की 5 कंपनियों को तैनात किया गया। एक अलग घटना में, असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए।
- 29 मई को भी हिंसा की खबरें समाने आईं, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 5 लोग मारे गए।
- 14 जून को कम से कम 11 लोगों को गोली मारी गई, जिनमें नौ मीतेई पुरुष शामिल थे। इसके अलावा, एक नए प्रकोप में 14 लोग घायल हो गए।
भल्ला को मणिपुर की चुनौती
भल्ला को मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को शांत करने और स्थिरता लाने का जिम्मा सौंपा गया है। उनका अनुभव और प्रशासनिक क्षमता इस चुनौती को संभालने में मददगार साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Ajay Kumar Bhalla: कौन हैं अजय कुमार भल्ला? जिन्हें बनाया गया मणिपुर का नया राज्यपाल












Click it and Unblock the Notifications