Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ajay Kumar Bhalla: कौन हैं अजय कुमार भल्‍ला? जिन्‍हें बनाया गया मणिपुर का नया राज्‍यपाल

Who is Ajay Kumar Bhalla: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 24 दिसंबर 2024 के अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।। अजय कुमार भल्‍ला मणिपुर के मौजूदा राज्‍यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे। राष्‍ट्रपति मुर्मू द्वारा अजय कुमार भल्‍लाा को मणिपुर का राज्‍यपाल नियुक्‍त किए जाने के फैसले के बाद लोग इनके बारे में जानने के लिए उत्‍सुक हैं।

इसकी वजह है कि पूर्व गृह सचिव अजय भल्‍ला की नियुक्ति करने का फैसला ऐसे समय में आया है जब मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव और बढ़ गया है। याद रहे मई 2023 में मणिपुर में हुई जातीय हिंसा के बीते रविवार को 600 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन तनाव खत्‍म नहीं हुआ है।

Ajay Kumar Bhalla

मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण चल रही उथल-पुथल भरे माहौल में मणिपुर के राज्यपाल के रूप में पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूर्व आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्‍ला के अनुभव और शासन की पेचीदगियों की गहरी समझ से राज्य में संघर्षरत समुदायों के बीच स्थिरता और संवाद को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व से मणिपुर में चल रहे संघर्ष को सुलझाने और शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है।

कौन हैं मणिपुर के नए गर्वनर अजय कुमार भल्‍ला?

अजय भल्ला जालंधर, पंजाब से ताल्‍लु रखते हैं। भल्‍ला 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और पूर्व गृह सचिव की जिम्‍मेदारी भी संभाल चुके हैं।

कितने पढ़ें-लिखे हैं अजय कुमार भल्‍ला?

अजय कुमार भल्‍ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की है। क्वींसलैंड विश्वविद्यालय से एमबीए और एम.फिल और पंजाब विश्वविद्यालय से सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।

अजय कुमार भल्‍ला का कार्य अनुभव?

  • अजय कुमार भल्ला इससे पहले 23 अगस्त 2019 से अगस्त 2024 तक केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं। जहां उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और नीतिगत निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • जून 2017 से जुलाई 2019 तक, भल्ला ऊर्जा मंत्रालय में सचिव थे, जहां पर उन्होंने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास की देखरेख की।
  • अक्टूबर 2016 से जून 2017 तक विदेश व्यापार के महानिदेशक और IIFT के निदेशक का पद संभाला।
  • अजय कुमार भल्‍ला वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव और शिपिंग विभाग में निदेशक (बंदरगाह) के तौर पर उन्‍होंने अहम फैसले लिए।

मणिपुर में क्‍यों हुई थी जातीय हिंसा?

3 मई, 2023 को मणिपुर के अखिल आदिवासी छात्र संघ (ATSUOM) ने मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए रैली निकाली थी जिसमें कुकी और मैतेई के बीच जातीय हिंसा हुई और 250 से अधिक लोग मारे गए थे। हिंसा में अब तक मणिपुर में 60 हजार लोग बेघर हो चुके हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+