मणिपुर, असम, बिहार समेत 5 राज्यों में नए राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद बने बिहार के गवर्नर
राष्ट्रपति भवन ने पांच राज्यों ओडिशा, बिहार, मणिपुर, मिजोरम और असम में राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर जारी पत्र में कहा गया है कि डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा, विजय कुमार सिंह को मिजोरम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल और आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
राष्ट्रपति भवन की ओर मंगलवार को जारी पत्र के मुताबिक पांच राज्यों में नए राज्यपाल को नियुक्ति की गई है। जनरल वीके सिंह के साथ पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को पहली बार राज्यपाल बनने जा रहें हैं।

अजय कुमार भल्ला पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार ने 4 बार उनका सेवा विस्तार किया गया। बता दें कि अजय कुमार को लंबा प्रशासनिक अनुभव है। मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा के बीच राज्य का गवर्नर बनाया जाना कई मायनों में अहम माना जा रहा है।
जनरल वीके सिंह बने केरल के राज्यपाल
जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह के पास लंबा सैन्य अनुभव है। उन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले आर्मी चीफ हुए, जिन्होंने कमांडो की ट्रेनिंग ले रखी है। जनरल सिंह आजाद हिंदुस्तान के 26वें आर्मी चीफ रहे हैं। जनरल के पिता आर्मी में ही कर्नल और दादा जूनियर कमीशंड ऑफिसर थे। 16 दिसंबर 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर में वीके सिंह भी शामिल हुए थे। सिंह को ऑपरेशन पवन के दौरान उनकी विशिष्ट सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications