अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी महाराष्ट्र में टैक्स फ्री
नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। फिल्म को लोग बड़े पर्दे पर काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किए जाने की मांग की जा रही थी। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में इस बाबत फैसला लिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था। यह फिल्म तानाजी मालुसरे के अदम्य साहर पर बनी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दरअसल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट इस फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की मांग कर रहे थे। साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद आज महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया। बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल, सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications