अजय-काजोल की शादी के 22 साल पूरे, बोली एक्ट्रेस-'सर आप बहुत अट्रैक्टिव हैं'
मुंबई। बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक अजय-काजोल आज शादी की 22 वीं सालगिरह मना रहे हैं। प्यार, समर्पण और त्याग का प्रत्यक्ष उदाहरण ये जोड़ा हर जगह चार चांद लगाता है। ये जब भी पर्दे पर साथ आए तो कमाल लगे और पर्दे के बाहर तो दोनों का साथ लोगों को इनसे प्यार करने को मजबूर कर ही देता है। आपको बता दें कि साल 1999 में इन दोनों ने शादी की थी। कॉरियर की पीक पर जब काजोल ने अपनी शादी का ऐलान किया था, तो सभी हैरान रह गए थे, सभी ने काजोल को उस वक्त शादी ना करने की सलाह दी थी लेकिन काजोल तो अजय के साथ 'इश्क' में थीं इसलिए उन्होंने किसी की भी नहीं सुनी और यकीन मानिए काजोल को अपनी शादी के फैसले पर आज भी गर्व है।

बोली एक्ट्रेस-'सर आप बहुत अट्रैक्टिव हैं'
मस्त मिजाज और खुश रहने वाली बॉलीवुड की इस दुल्हनिया ने आज अपनी एनिवर्सरी पर एक मजेदार कैप्शन के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसमें काजोल जमीन पर बैठी हैं और अजय देवगन को घूर रही हैं और अजय देवगन उनसे कुछ कहते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ काजोल ने कैप्शन लिखा है कि 'आप सर, आप बहुत अट्रैक्टिव हैं, इसलिए मैं आपको घूरती रहूंगी।'

'1999 में जंग लड़ी, केवल संस्करण'
तो वहीं अजय देवगन ने भी इस खास दिन पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। जिसमें एक बोतल पर दोनों की तस्वीर नजर आ रही है। इस बोतल पर लिखा है- '1999 में जंग लड़ी, केवल संस्करण।' काजोल और अजय दोनों की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात
मालूम हो कि अजय और काजोल की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' के सेट पर साल 1995 में हुई थी। दोनों पहले एक-दूसरे के दोस्त बने और इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

अजय-काजोल के प्रेम की बगिया में दो फूल
अजय और काजोल की जोड़ी रियल लाइफ से लेकर रील लाइफ में भी हिट रही। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया।अजय और काजोल ने 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे', 'इश्क' और 'फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आज अजय-काजोल के प्रेम की बगिया में दो फूल न्यासा और युग हैं।












Click it and Unblock the Notifications