इरफान खान के बाद अब अजय देवगन को हुई एक गंभीर बीमारी, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी!
मुंबई। बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। जी हां अजय देवगन इन दिनों भयंकर तकलीफ से गुजर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कॉफी का एक कप तक उनके हाथ से नहीं उठ रहा। अगर उन्हें जल्द ही आराम नहीं मिला तो इलाज के लिए जर्मनी भी जाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि अजय देवगन इन दिनों टोटल धमाल की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान लगातार टाइट शेड्यूल की वजह से अजय देवगन को तेज दर्द की शिकायत हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन को टेनिस एल्बो की शिकायत है। इसके अलावा अजय की एड़ी में भी काफी दर्द है।

अनिल कपूर ने दी है जर्मनी जाकर इलाज कराने की सलाह
जानकारी के मुताबिक अजय को जर्मनी में इलाज कराने की सलाह उनके को स्टार अनिल कपूर ने दी है। कुछ दिनों पहले वे इस समस्या से गुजर चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि अजय जल्द ही जर्मनी के लिए उड़ान भरेंगे और वहां जाकर अपना इलाज करायेंगे। गौरतलब है कि टेनिस एल्बो को साइंटिफिक भाषा में लेटरल एपीकोंडाईलिटिस भी कहा जाता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजय देवगन को इतना दर्द है कि वो कॉफी पीने के लिए भी अपना हाथ नहीं उठा पा रहे हैं। लेकिन वो जैसे तैसे फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा करने में लगे हुए हैं क्यूंकि फिल्म के प्रोड्यूसर्स (अंकुर गर्ग और लव रंजन) की इस फिल्म की डेट्स को लेकर प्लानिंग हो चुकी है।

सचिन तेंदुलकर को भी हुई थी ये बीमारी, संन्यास लेने तक की आ गई थी नौबत
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर को भी टेनिस एल्बो हुआ था जिसके लिए उन्होंने ट्रीटमेंट भी लिया था। सचिन तेंदुलकर के हालत ऐसे हो गए थे कि उन्हे क्रिकेट से संन्यास लेने तक की नौबत आ गई थी। आपको बता दें कि टेनिस एल्बो किसी भी व्यक्ति को तब होता है जब उसकी कोहनी के बाहरी हिस्से पर, उसकी कोहनी से कलाई को जोड़ने वाली ममांसपेशियों को जोड़ने वाले, तंतु सूज जाते हैं और दर्द के साथ पीड़ा उत्पन्न करते हैं। इस तंतु को कॉमन एक्स्टेंसर टेंडन कहा जाता है। गोल्फर्स एल्बो का नाम इसके समान स्थिति को ही दिया गया है जो आपकी कोहनी के भीतरी हिस्से के आसपास दर्द उत्पन्न करती।

टोटल धमाल की पूरी कास्ट
टोटल धमाल में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, पीतोबाश भी सॉन्ग की शूटिंग से जुड़ेंगे। टोटल धमाल' को अजय देवगन, मारूति और फॉक्स स्टार स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'टोटल धमाल' 'धमाल' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म को बेटा के डायरेक्टर इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

इरफान खान को भी हुई है बड़ी बीमारी, लंदन में चल रहा है इलाज
इरफान खान इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका इलाज कराने के लिए लंदन गए हुए हैं। इरफान ने अपनी बीमारी का खुलासा खुद अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैन्स के साथ शेयर की थी। उन्हें 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' नाम की बीमारी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications