Gujarat Election 2017: पीएम मोदी ने किया सीक्रेट मीटिंग का जिक्र, बोले- अहमद पटेल को सीएम बनाना चाहता है पाकिस्तान
Recommended Video


पालनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। गुजरात स्थित बनासकांठा के पालनपुर में एक चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी ने कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर को फिर से घेरा। इससे पहले अय्यर के बयान पर कांग्रेस को घेर रहे प्रधानमंत्री ने एक और नया आरोप लगाा है। उनका आरोप है कि भारत में पाकिस्तान की मदद से तख्ता पलट की कोशिश हो रही है। प्रधानमंत्री ने रैली के दौरान कहा कि अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अय्यर के घर पाक के विदेश पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेस नेताओं की मीटिंग हुई थी। पीएम मोदी ने कहा कि जिस मणि शंकर अय्यर ने गुजरात का अपमान किया, उन्होंने पाकिस्तान उच्चायुक्त के साथ गुप्त बैठकें की। क्या कारण था?

भाजपा के नेता विजय अग्रवाल ने कहा था
इससे पहले भाजपा के नेता विजय अग्रवाल ने कहा था कि 6 दिसंबर की शाम को एक बैठक मणिशंकर अय्यर के निवास स्थान पर हुई जिसमें पाकिस्तान के राजदूत, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हमिद अन्सारी और कुछ कांग्रेस के नेताउपस्थित थे। भारी पुलिस तैनाती थी और सड़क को रोक दिया गया था। उन्होंने कहा था कि क्या हुआ मुझे पता नहीं, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने (अय्यर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'नीच' टिप्पणी की। यह शायद वोटों के ध्रुवीकरण के लिए उनकी रणनीति थी। किसने साजिश रची, देश को इसके बारे में पता होना चाहिए

जेटली ने भी जताई आशंका
खुद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा था कि जो लोग अय्यर के घर मीटिंग में शामिल हुए थे, ये उनकी जिम्मेदारी है बताएं कि क्या हुआ था। यह मामला भाजपा नेता और राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के एक ट्वीट के बाद शुरु हुआ था।

स्वामी ने ट्वीट में कहा था...
स्वामी ने ट्वीट कहा पूछा था कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त के साथ अय्यर और कांग्रेस के तीन नेताओं की जो बैठक हुई उसमें गुजरात की रणनीति बनाई गई थी? क्या मीटिंग में तख्ता पलट की रणनीति बनी?

अहमद पटेल का पोस्टर!
गौरतलब है कि बीते दिनों गुजरात के सूरत में एक पोस्टर टंगा हुआ दिखा थाजिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई थी। इस पोस्टर में लिखा हुआ थी कि मुस्लिम इकट्ठा हो कर कांग्रेस को सपोर्ट करे ताकि अहमद पटेल गुजरात के 'वजीर-ए-आलम' बनें।

अहमद पटेल ने कहा था...
हालांकि इस पर अहमद पटेल ने कहा था कि मैं ना कभी मुख्यमंत्री पद का चेहरा था, ना कभी रहूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात की गलत जानकारी है। पटेल ने कहा कि भाजपा यह जानती है कि वो यह चुनाव हारने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications