ऐश्वर्या राय ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया मां का 70वां जन्मदिन, अभिषेक बच्चन,आराध्या भी दिखे साथ, देखें तस्वीरें

ऐश्वर्या राय ने कुछ यूं सेलिब्रेट किया मां का 70वां जन्मदिन, अभिषेक बच्चन,आराध्या भी दिखे साथ, देखें तस्वीरें

मुंबई, 24 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने रविवार (23 मई) की शाम को अपनी मां वृंदा राय का 70वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर ऐश्वर्या राय के साथ उनके पति और एक्टर अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी दिखाई दीं। ऐश्वर्या राय ने मां के जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। फोटोज में ऐश्वर्या, अभिषेक, आराध्या तीनों वृंदा राय के साथ खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आराध्या अपनी नानी के गलते लगते हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि एक अन्य फोटो में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों के साथ एक परफेक्ट फैमिली फोटो के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ऐश्वर्या ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डियर डार्लिंग मम्मी-डोड्डा

ऐश्वर्या ने लिखा- हैप्पी बर्थडे डियर डार्लिंग मम्मी-डोड्डा

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने लिखा, 'हैप्पी 70वां बर्थडे डियर डार्लिंग मम्मी-डोड्डा। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। तुम हमारी दुनिया हो। भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बना रखे, एंजल।'

ऐश्वर्या राय के तस्वीर शेयर करते ही प्रशंसकों ने भी वृंदा राय के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजीं। अभिनेता जैकी श्रॉफ और दर्शन कुमार ने भी कमेंट सेक्शन में वृंदा राय को जन्मदिन की बधाई दी।

लोगों ने कहा- बिल्कुल ऐश्वर्या जैसी दिखती हैं आराध्या

लोगों ने कहा- बिल्कुल ऐश्वर्या जैसी दिखती हैं आराध्या

ऐश्वर्या राय बच्चन की इन तस्वीरों को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट कर कहा कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां जैसी दिखती हैं। एक फैन ने लिखा, "कितना खूबसूरत परिवार है" और दूसरे ने लिखा, "आराध्या कितनी प्यारी लग रही है।" लोगों ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि मानों हम आराध्या में बचपन की ऐश्वर्या को देख रहे हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के स्टाइल का खुद ही ध्यान रखती हैं। ऐश्वर्या हर खास मौके पर अपनी बेटी को अपने साथ ले जाती हैं।

2011 में हुआ था आराध्या का जन्म

2011 में हुआ था आराध्या का जन्म

ऐश्वर्या और अभिषेक ने 2007 में शादी की थी और 2011 में आराध्या का जन्म हुआ था। ऐश्वर्या और अभिषेक ने गुरु और ढाई अक्षर प्रेम के सहित 8 फिल्मों में एक साथ अभिनय किया। रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक इंटरव्यू में अभिषेक ने पहली बार ऐश्वर्या से हुई मुलाकात का जिक्र किया था। अभिषेक ने कहा था, कि वह उनसे 'और प्यार हो गया' के सेट पर मिले थे, जिसकी शूटिंग स्विट्जरलैंड में हो रही थी। इस फिल्म में अभिषेक के दोस्त बॉबी देओल ने लीड रोल में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+