राजस्थान में रनवे से उतरा विमान, दीवार से जा टकराया
नई दिल्ली। राजस्थान में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहा एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया है, हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन यह एयरक्राफ्ट दीवार को तोड़ता हुआ जमीन पर लैंड कर गया। एयरक्राफ्ट में कुल 9 लोग सवार थे। जिस वक्त यह एयरक्राफ्ट राजस्थान के गंगानगर स्थित लालगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था उसी वक्त वह रनवे से उतर गया और एक दीवार से जा टकराया।

यह एयरक्राफ्ट सुप्रीम एयरलाइंस का है। एयरलाइंस के सीईओ अमीत के अग्रवाल ने बताया कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है, ना ही इस घटना में किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। यह विमान जयपुर से आ रहा था, जिसमे सात यात्री और दो पायलट सवार थे। यहां रनवे तकरीबन 3000 फीट का ही है, जिसकी वजह से विमान रनवे से उतर गया और यहां बाउंड्री से टकरा गया। अग्रवाल ने बताया कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है और ना ही किसी बड़ी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
हादसे के बाद पायलट ने घटना की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि विमान रनवे से इसलिए उतर गया क्योंकि रास्ते में एक चिड़िया आ गई थी। वहीं डीजीसीए को इस हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है, जिसके बाद इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि विमान हादसे के बाद डीजीसीए को इसकी जानकारी दे दी गई है और वह इस मामले की जांच करेंगे। आपको बता दें कि लालगढ़ एयरपोर्ट राजस्थान सरकार के अंतर्रगत आता है और इसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया चलाती है।
इसे भी पढ़ें- एम करुणानिधि: जानिए हीरो का कैरेक्टर लिखने से लेकर खुद हीरो बनने तक का सफर, कभी नहीं हारे चुनाव










Click it and Unblock the Notifications