Aircel-Maxis case: चिदंबरम को ED ने भेजा समन, 12 जून को पेश होने को कहा

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की एयरसेल-मैक्सिस केस में मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबदम को समन किया है और 12 जून को स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए पेश होने को कहा है। इसके पहले मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने साढ़े छह घंटे तक पूछताछ की थी।

Aircel-Maxis case: ED summoned former Finance Minister P Chidambaram for recording his statement on June 12

इसके पहले मंगलवार को एयरसेल मैक्सिस डील मामले में ईडी की टीम ने पी. चिदंबरम से पूछताछ की थी। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के ऑफिस में करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद पी चिदंबरम बाहर निकले थे। एक दिन पहले ईडी की ओर से चिदंबरम को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा गया था।

एयरसेल मैक्सिस डील मामले में सीबीआई ने भी पी. चिदंबरम को नोटिस भेजा था जिसके बाद पूर्व वित्त मंत्री सीबीआई के समक्ष बुधवार सुबह को पेश हुए। सीबीआई ने चिदंबरम को समन भेजकर छह जून को सीबीआई से सामने पेश होने का आदेश दिया था।

मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने भी चिदंबरम को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। पी. चिदंबरम तय वक्त पर ईडी के ऑफिस पहुंच गए जहां करीब साढ़े 6 घंटे तक पूछताछ के बाद वो ईडी ऑफिस से बाहर निकले। बता दें कि एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को कोर्ट ने 10 जूलाई तक गिरफ्तारी से राहत दे दी है। चिदंबरम ने अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में दायर की थी।

एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एयरसेल-मैक्सिस को FDI के अनुमोदन के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी को किनारे कर दिया। उनपर आरोप है कि एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम ने कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+