Aircel Maxis case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पी. चिदंबरम से की पूछताछ

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एयरसेल-मैक्सिक केस मामले में आज एक बार फिर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से पूछताछ की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पी. चिदंबरम का स्टेटमेंट्स प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत की तिथि को 8 अक्टूबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया है।

Aircel Maxis case: ED ने पी. चिदंबरम से की पूछताछ

बता दें कि इस एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिसमें पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को भी आरोपी बनाया गया है। जबकि पहले उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के अलावा 16 लोगों के नाम शामिल थे। बता दें कि इससे पहले जून में भी ईडी ने पी चिदंबरम से पूछताछ की थी। लेकिन एक बार फिर पूछताछ करन के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एजेंसी इस मामले में चिदंबरम से कुछ और सवाल करना चाहती है। अब देखना है कि ईडी आगे क्या कदम उठाती है।

इस मामले में ईडी ने आरोप लगाया था कि 80 करोड़ डॉलर (लगभग 3500 करोड़ रुपए से ज्यादा) एफडीआई की मंजूरी मांगी गई थी। राशि ज्यादा होने की वजह से कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफोयर्स (सीसीईए) ही मंजूरी देने के लिए अधिकृत थी लेकिन उससे मंजूरी नहीं ली गई। प्रवर्तन निदेशालय एयरसेल-मैक्सिस मामले में एक अलग मनी-लॉंडरिंग केस की भी जांच कर रहा है, जिसमें पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम से एजेंसी ने पूछताछ भी की है।

नियमों की अनदेखी कर लाभ पहुंचाने का आरोप
बता दें कि पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर एफडीआई के नियमों की अनदेखी करते हुए एयरसेल-मैक्सिस कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप है। एजेंसी ने इससे पहले विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड के अधिकारियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+