एयर एशिया विमान की दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 174 यात्रियों की जान

नई दिल्ली। एयर एशिया की हैदराबाद-दिल्ली फ्लाइट की सोमवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक इस प्लेन में कुल 174 यात्री सवार थे। प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे उसका हाइड्रोलिक फेल्योर बताया जा रहा है। इस संबंध में एयर एशिया के प्रवक्ता ने कहा कि हैदराबाद से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या i5-719 में तकनीकी समस्या थी।

AirAsia plane makes emergency landing at Delhi airport after technical issue

जिसके बाद फ्लाइट क्रू ने एहतियात के तौर पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की। फिलहाल विमान की जांच चल रही है। दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार पायलट के अनुरोध पर यह आपातकालीन लैंडिंग हुई। दिल्ली हवाई अड्डे के एटीसी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पायलट से सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे एयर एशिया के इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा हुई। इसके बाद फ्लाइट स्टैंडबाय फायरटेंडर्स क साथ रनवे पर पहुंच गए।

इसके बाद सुबह 11.15 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और उसे पार्किंग में ले जाया गया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले भी सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान के पहिये में तकनीकि खराबी की सूचना दी थी। जिसके बाद विमान की आपातकाल लैंडिंग कराई गई। इस विमान में कुल 28 यात्री सवार थे, हालांकि सभी सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें- रेलयात्रियों को जोर का झटका! ट्रेन टिकट के लिए चुकाने पड़ रहे फ्लाइट से भी ज्यादा पैसे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+