रेलयात्रियों को जोर का झटका! ट्रेन टिकट के लिए चुकाने पड़ रहे फ्लाइट से भी ज्यादा पैसे
रेलयात्रियों को जोर का झटका! ट्रेन टिकट के लिए चुकाने पड़ रहे फ्लाइट से भी ज्यादा पैसे
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेन टिकटों की डिमांड हमेशा से बढ़ जाती है। अगर आपने पहले से टिकट बुक नहीं कराया है तो ट्रेन टिकट बुक करवाना काफी मुश्किल और महंगा हो जाता है। गर्मी छुट्टी के दौरान ट्रेन टिकटों की डिमांड बढ़ जाती है। डिमांड बढ़ने के साथ-साथ फ्लैक्सी टिकट सिस्टम की वजह से टिकट किराए में भी बढ़ोतरी हो रही है। ट्रेन टिकट, एयरलाइंस टिकट से भी महंगे हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास का किराया हवाई टिकट से महंगा हो गया है।


अगर आप राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से पटना के लिए 12 जून का टिकट राजधानी एक्सप्रेस में लेते हैं तो आपको करीब 3800 रुपए एसी फर्स्ट क्लास के लिए खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप फ्लाइट से इसी तारीख में इसी जगह के लिए फ्लाइट टिकट सर्च करें तो आपको करीब 2700 रुपए खर्च करने होंगे। मतलब आ पको फ्लाइट से ज्यादा टिकट खर्च करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications