पुणे से बेंगलुरु जाने वाली AirAsia India फ्लाइट का टेक-ऑफ रद्द,वापस लौटा प्लेन
पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 का टेक-ऑफ तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। जिसके बाद प्लेन वापस लौट गया।
AirAsia India Flight:पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयरएशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 का टेक-ऑफ तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया। जिसके बाद प्लेन वापस लौट गया। एयरलाइन्स ने असुविधाऔर यात्रा में देरी के लिए यात्रियों से खेद व्यक्त किया है।

एयरलाइन्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि फ्लाइट में तकनीकी समस्या के कारण एयरएशिया की फ्लाइट का टेक-ऑफ रद्द करना पड़ा। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि पुणे से बेंगलुरु के लिए चलने वाली एयरएशिया इंडिया की उड़ान i5-1427 ने टेक-ऑफ रद्द कर दिया और तकनीकी कारण से वापस लौट गई। एयरएशिया इंडिया को देरी के कारण मेहमानों को हुई असुविधा के लिए खेद है।
जानकारी के अनुसार, AirAsia India पुणे-बेंगलुरु फ्लाइट (I5-1427) में 180 से अधिक लोग सवार थे। रविवार शाम को पायलटों को 'ब्रेक हॉट ईसीएएम सावधानी' की चेतावनी मिली थी। जिसके बाद टेक ऑफ रद्द कर दिया गया। इसको लेकर एयरलाइन्स की ओर कहा गया कि फ्लाइट I5-1427 का टेक-ऑफ होने के बाद उसे तकनीकी कारण से खाड़ी में लौटा दिया गया। वहीं वेबसाइट SKYbrary के अनुसार, "इलेक्ट्रॉनिक केंद्रीकृत विमान मॉनिटर (ECAM) पायलटों को इंजन और विमान प्रणाली की जानकारी की निगरानी और प्रदर्शित करने के लिए एयरबस विमान पर एक प्रणाली है।"
हाल ही में मलेशिया की एयरलाइन एयरएशिया (AirAsia) ने एयरएशिया इंडिया (AirAsia India) में अपनी शेष हिस्सेदारी एयर इंडिया (Air India) को बेचने के लिए करार किया है। एयरएशिया एविएशन ग्रुप लिमिटेड ने बयान में कहा कि उसने एयरएशिया इंडिया में शेष शेयरों को एयर इंडिया को बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी थी। टाटा समूह (Tata Group) और मलेशियाई इकाई के स्वामित्व वाली एयरएशिया इंडिया ने जून, 2014 में परिचान शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications